फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Silence spread in temple premises and villege after double murder in Maharajganj

महराजगंज डबल हत्याकांड: मंदिर परिसर में पसरा सन्नाटा, गांव में माहौल शांत

Thu, 25 Nov 2021 06:18 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Thu, 25 Nov 2021 06:18 PM IST
सार

 महदेइया गांव में कारण माई मंदिर के पुजारी व महिला पुजारी की हत्या से क्षेत्र में दहशत है। दोनों की हत्या के कारणों की तहकीकात में पुलिस जुटी है। इस हत्याकांड से लोग दहशत में हैं।

विज्ञापन
Silence spread in temple premises and villege after double murder in Maharajganj
महराजगंज हत्याकांड। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले के परसामलिक थाना क्षेत्र के महदेईया गांव के में पुजारी रामरतन एवं साध्वी कलावती की हत्या के बाद से ही मंदिर परिसर में सन्नाटा पसरा हुआ है। वहीं, बुधवार को गांव के तमाम लोगों ने पुलिस के गिरफ्तार आक्रोश प्रकट किया था जिससे पुलिस को पसीना आने लगा। लेकिन मामला किसी तरह से शांत होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को गांव में माहौल शांत रहा। लेकिन, लोगों के मन में पुलिस के खिलाफ आक्रोश है। गांव के लोगों का कहना है कि पुलिस निष्पक्ष रूप से जांच कर दोषी को सजा दिलाएं। बेकसूर लोगों को पुलिस प्रताड़ित कर रही है। पिटाई से घायल युवक की हालत ठीक बताई जा रही है। महदेईया गांव में कारण माता मंदिर के पुजारी और साध्वी के हत्या के सातवें दिन भी हत्यारोपियों का कोई सुराग नहीं मिला। ग्रामीणों में अभी भी पुलिस के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन


घायल युवक के पिता अर्जुन ने बताया कि पुलिस ने अन्याय किया है। अब तो पुलिस से भरोसा गया है। बेटे की बेरहमी से पिटाई कर पुलिस क्या बताना चाहती है। घटना के शामिल असल गुनहगारों पर कार्रवाई होनी चाहिए। निर्दोष को फंसाकर पुलिस मामले को उलझाने में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष परसामलिक सुनील वर्मा ने बताया कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है। घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। सभी तथ्यों पर गौर करते हुए हत्यारोपितों की तलाश जारी है। नौतनवां सीओ कोमल प्रसाद मिश्रा ने बताया कि जांच -पड़ताल की जा रही है। अभी तक कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। घायल युवक का इलाज हो रहा है। उसके स्वास्थ्य में काफी सुधार है।

 

संदिग्ध बताकर पूछताछ के नाम पर पुलिस कर रही वसूली

परसामलिक थाना क्षेत्र के महदेईया में डबल मर्डर के मामले में पुलिस पर निर्दोषों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाया जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे से कांग्रेसी नेता विजय सिंह के नेतृत्व में लोगों ने कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी को ज्ञापन सौंपकर उत्पीड़न रोकने की मांग की। सभी लोगों ने कहा कि दोषियों पर कार्रवाई की जाए तो बेहतर रहेगा।

कांग्रेसी नेता विजय सिंह ने कहा कि गत शुक्रवार को थाना परसामलिक में दोहरा हत्याकांड हुआ था। हत्यारोपितों को गिरफ्तार करने के बजाय पुलिस द्वारा दर्जनों लोगों को संदिग्ध बताकर पूछताछ के लिए थाने पर लाकर धनउगाही की गई। गांव के अर्जुन प्रजापति को परसामलिक पुलिस पूछताछ के लिए बुलाई।

वह 11वीं कक्षा का छात्र है। छात्र को उसके चाचा इन्द्रजीत जांच में सहयोग करने के लिए परसामलिक थाना ले गए और पूछताछ के लिए छोड़कर वापस आ गए। रात में 11.00 बजे के आसपास परिजनों के पास थाने से फोन आया कि वे अपने लड़के को ले जा सकते हैं। जब परिजन बच्चे को थाने पर लेने गए तो वह अचेत अवस्था में था।

परिजन रात में ही 12 बजे उसे सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र रतनपुर ले गए। इसी से आक्रोशित होकर लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया था। उन्होंने कहा कि इस प्रकरण में पुलिस निष्पक्ष करें तो बेहतर रहेगा। एसपी ने लोगों की बातों को सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान अनवर अली, विनोद कुमार, नूर आलम, रफीउल्लाह, सुरेश चंद्र सहानी आदि मौजूद रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed