{"_id":"65889e44ba2978e3770aabac","slug":"sikriganj-accident-the-steering-of-the-school-bus-was-in-the-hands-of-a-retired-elder-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-410777-2023-12-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सिकरीगंज हादसा: रिटायर्ड बुजुर्ग के हाथ में थी स्कूल बस की स्टेयरिंग, पांच साल पहले हुआ था सेवानिवृत्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकरीगंज हादसा: रिटायर्ड बुजुर्ग के हाथ में थी स्कूल बस की स्टेयरिंग, पांच साल पहले हुआ था सेवानिवृत्त
Mon, 25 Dec 2023 12:23 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Dec 2023 12:23 PM IST
सार
सिकरीगंज इलाके में शुक्रवार सुबह यूएस सेंट्रल एकेडमी की बस, डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गड्ढे में चली गई। हादसे में दो छात्राओं प्रतिभा और साक्षी की मौत हो गई थी जबकि 30 बच्चे चोटिल हो गए थे। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
गोरखपुर स्कूल बस हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिकरीगंज हादसे में पुलिस की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे जिम्मेदारों की खामियां और लापरवाही भी खुलकर सामने आने लगी है। पता चला है कि यूएस सेंट्रल एकेडमी की दुर्घटनाग्रस्त हुई बस को 65 वर्षीय बुजुर्ग रामजी यादव चला रहा था। वह रोडवेज से पांच साल पहले सेवानिवृत्त हो गया था। रिटायर होने के बाद से ही वह स्कूल का वाहन चलाने लगा।
विज्ञापन
अब स्कूल प्रशासन का कहना है कि वह 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को चालक के पद पर नियुक्ति नहीं देंगे। उधर, पुलिस चालक से पूछताछ कर घटना के बारे में जानकारी जुटा रही है। हालांकि पुलिस को तहरीर का इंतजार है। हादसे में मृत छात्राओं के परिजनों का कहना है कि वे अधिवक्ता से विधिक सलाह के बाद तहरीर देंगे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज इलाके में शुक्रवार सुबह यूएस सेंट्रल एकेडमी की बस, डंपर को ओवरटेक करने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गड्ढे में चली गई। हादसे में दो छात्राओं प्रतिभा और साक्षी की मौत हो गई थी जबकि 30 बच्चे चोटिल हो गए थे। इसके बाद से पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: क्रूज पर यात्रा करने वालों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, यात्री बोले- लग रहा गोवा में हैं
जांच में सामने आया है कि चालक रामजी यादव की उम्र 65 वर्ष के करीब है। उसकी उम्र अधिक होने और खराब आदतों की अभिभावकों ने शिकायत की थी, लेकिन स्कूल प्रशासन ने ध्यान नहीं दिया और हादसा हो गया। हालांकि, अब स्कूल प्रशासन का कहना है कि वह नियमित फिटनेस जांच कराएंगे और 60 से अधिक उम्र वाले को चालक नहीं बनाएंगे।
दोनों मृत छात्राओं के परिजनों में से किसी ने भी शुक्रवार को भी तहरीर नहीं दी। इस वजह से पुलिस इस मामले में अब भी केस दर्ज नहीं कर सकी है। पुलिस लगातार परिवार से संपर्क में है ताकि उन्हें तहरीर मिल जाए और फिर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।
दोनों मृत छात्राओं के परिजनों में से किसी ने भी शुक्रवार को भी तहरीर नहीं दी। इस वजह से पुलिस इस मामले में अब भी केस दर्ज नहीं कर सकी है। पुलिस लगातार परिवार से संपर्क में है ताकि उन्हें तहरीर मिल जाए और फिर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सके।