{"_id":"6587ad155aa235633f069594","slug":"city-residents-took-first-cruise-trip-in-gorakhpur-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: क्रूज पर यात्रा करने वालों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, यात्री बोले- लग रहा गोवा में हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: क्रूज पर यात्रा करने वालों की खुशी का नहीं रहा ठिकाना, यात्री बोले- लग रहा गोवा में हैं
Sun, 24 Dec 2023 09:31 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 24 Dec 2023 09:31 AM IST
सार
गोरखपुर में शहरवासियों ने क्रूज में सैर की। यात्रा करने वालों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सैर करने के बाद उन्होंने कहा कि अंदर जाने पर लग ही नहीं रहा कि गोरखपुर में हैं, ऐसा लग रहा है कि गोवा में हैं।
विज्ञापन
शहरवासियों ने क्रूज में की सैर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
क्रूज में शनिवार को सैर किए तो बोल पड़े, सच मानिए गोरखपुर बदल गया है। अंदर जाने पर लग ही नहीं रहा है कि हम गोरखपुर में हैं। गोवा का आनंद अब अपने शहर में मिलने लगा। क्रूज के ऊपर छत पर जाने पर शहर का बदला स्वरूप नजर आया। सिर्फ बड़ी-बड़ी बिल्डिंग दिख रही थी, अब हम बाहर से आने वाले परिचित और रिश्तेदारों को लाकर उन्हें अपना खूबसूरत शहर दिखा सकेंगे। ये प्रतिक्रिया क्रूज में सैर करने के बाद शहरवासियों की था।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, रामगढ़ताल में लेक क्वीन क्रूज पर बैठकर सैर-सपाटा का पहला मौका शनिवार को मिला। लंबे इंतजार के बाद क्रूज शनिवार को रामगढ़ताल में चलने लगा। इसके टिकट की ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। पहले इसे बृहस्पतिवार को चलाने की तैयारी थी, लेकिन व्यवस्था को अंतिम रूप देने में समय लग गया। क्रूज के अंदर मनोरंजन तो पिछले दो दिन पहले ही शुरू कर दिया गया था, लेकिन सैर के साथ खानपान और मनोरंजन का सभी को इंतजार था। यही वजह है कि पहले से बुकिंग करने वाले इंतजार में वक्त से पहले ही पहुंच गए थे और शाम छह बजे क्रूज के चलते ही मस्ती में हूटिंग भी की और फिर सेल्फी लेने वालों की भीड़ रही।
विज्ञापन
गोवा का आनंद अब गोरखपुर में
क्रूज में सैर करने वाली उमा अग्रवाल ने कहा कि अपने शहर में क्रूज पर चलने का मजा ही अलग है। लग ही नहीं रहा है कि हम लोग गोरखपुर में है। अंदर जाने के बाद यही लग रहा था कि गोवा में आ गए हैं। फुल मस्ती है। पूरे परिवार के साथ आने का एक अच्छा ठिकाना शहर को मिला है।
विज्ञापन
छत से दिखा अलग शहर
आरिका राय ने कहा कि वैसे तो हम लोगों ने शहर को बदलते हुए अपने आंखों से देखा है, लेकिन क्रूज के छत से एक अलग ही शहर नजर आ रहा है। चारों तरफ बने भवन देखकर यही लग रहा था कि मुंबई या किसी दूसरे बड़े शहर में हैं। लग ही नहीं रहा कि गोरखपुर में भी ये सुविधा है।
अंदर की मस्ती खूब भाई
मुकुंद अग्रवाल ने बताया कि क्रूज जितना सुंदर बाहर से है, उससे ज्यादा आकर्षण अंदर है। शहर में ऐसी सुविधा मिलेगी कभी सोचा भी नहीं था। अंदर जाने पर अलग माहौल है। लग रहा था जैसे किसी बड़े होटल में हैं, जिस तरफ भी नजर घुमाया, कुछ नया ही नजर आ रहा था। ये अनुभव हमेशा याद रहेगा।
मनोरंजन का भी अलग आनंद मिल रहा
क्रूज के अंदर जैसे एक अलग दुनिया बसा दी गई है। मनोरंजन का भी अलग आनंद मिल रहा है। पकवान और मनोरंजन ने क्रूज के आनंद को और बढ़ा दिया है। सच मानिए कभी सोचा नहीं था कि गोरखपुर में भी इस तरह की सुविधा मिलेगी।