{"_id":"658bff4ba3ceaadf55004d59","slug":"sikriganj-accident-school-bus-driver-arrested-2023-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिकरीगंज हादसा: स्कूल बस चालक गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिकरीगंज हादसा: स्कूल बस चालक गिरफ्तार, घटना के बाद से था फरार
Wed, 27 Dec 2023 04:11 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 27 Dec 2023 04:11 PM IST
सार
सिकरीगंज इलाके के बनकटी खुर्द के पास 22 दिसंबर को यूएस सेंट्रल एकेडमी की बस डंपर को ओवरटेक करते समय पेड़ से टकरा कर गड्ढे में चली गई थी। दुर्घटना में बस सवार दो छात्राओं की मौत हो गई थी, जबकि 18 घायल हुए थे।
विज्ञापन
सिकरीगंज थाने में स्कूल बस चालक गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर में सिकरीगंज में डंपर को ओवरटेक करने के दौरान स्कूल बस हादसे में आरोपी बने बस चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। मृत छात्रा साक्षी के पिता की तहरीर पर आरोपी बस चालक रामजी यादव पर गैर इरादतन हत्या, लापरवाही से गाड़ी चलाने का केस दर्ज किया गया था।
जानकारी के मुताबिक, सिकरीगंज इलाके के बनकटी खुर्द के पास 22 दिसंबर को यूएस सेंट्रल एकेडमी की बस डंपर को ओवरटेक करते समय पेड़ से टकरा कर गड्ढे में चली गई थी। दुर्घटना में बस सवार दो छात्राओं की मौत हो गई थी, जबकि 18 घायल हुए थे।
सोमवार को मठिया गांव के सुनील कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात बस चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या व लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें: कालेसर के पास नया औद्योगिक क्षेत्र, 500 हेक्टेयर में होगा विकसित
सुनील का आरोप है कि चालक की लापरवाही से उनकी पुत्री साक्षी व सहुआ गांव की रहने वाली प्रतिभा की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक फरार हो गया था। एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि बुधनपार गांव के रहने वाले बस चालक रामजी यादव को मंगलवार की सुबह गिरफ्तार किया गया।