{"_id":"62e2e3d1c8f0242f18131837","slug":"sign-board-installed-to-prohibit-vehicles-due-to-river-cutting-gorakhpur-news-gkp44528911","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों को रोकने के लिए पुल के दोनों ओर लगाया बोर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों को रोकने के लिए पुल के दोनों ओर लगाया बोर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहनों को रोकने के लिए पुल के दोनों ओर लगाया बोर्ड
तुलसियापुर। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र की खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के टीकर-करौता टोले के बीच घोरही नदी पर बने पुल के पास कटान होने से बृहस्पतिवार को रास्ता रोक दिया गया। प्रशासन ने भुतहवा व चिरहगना में बोर्ड लगाकर वाहनों का रोक दिया है, जबकि कटान रोकने की ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।
पुल के उत्तर दिशा में कंटीले बांस लगाकर लोगों को कटान की तरफ जाने से रोक दिया गया है। क्षेत्रीय लोगों कोदई साहनी, रामसिंह, विजय साहनी, राम हरीश, राकेश यादव, अशोक पासवान आदि के मुताबिक, प्रशासन आवागमन रोकने का प्रयास तो कर रहा है, लेकिन कटान रोकने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। इस संबंध में सिंचाई विभाग के एई सादिक अली ने बताया कि कटान के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो सकता है। इस कारण रास्ता रोकवा दिया गया है। यह पुल सेतु निगम का है।