फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Side story of murder of retired inspector son in Gorakhpur

Gorakhpur Murder: गोल्ड लोन लेकर रोहित ने दी थी रकम, जमीन के बदले मिली मौत

Wed, 06 Jul 2022 09:46 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Wed, 06 Jul 2022 09:46 AM IST
सार

रोहित को गोली मारने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच सभी आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल रोहित को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

विज्ञापन
Side story of murder of retired inspector son in Gorakhpur
मृतक रोहित। (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के कोतवाली इलाके में हुई रोहित सिंह की हत्या रुपये वापस मांगने में की गई है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लखनऊ में अमौसी हवाई अड्डा के पास जमीन लेने के लिए रोहित सिंह ने कर्ज पर 5.30 लाख रुपये लेकर दोस्त कजन मिश्रा को दिए थे। तय हुआ था कि उस जमीन को लेने के बाद आगे प्रापर्टी का काम बढ़ जाएगा, लेकिन चार महीने बीतने के बाद भी रोहित सिंह को न तो रुपये मिले और न ही जमीन। रुपये वापस मांगने पर सोमवार सुबह विवाद हुआ और फिर रात में हत्या हो गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दो लाख रुपये रोहित सिंह ने किसी से नकद लेकर दिए तो वहीं 3.30 लाख रुपये का गोल्ड लोन लिया था। रोहित ने सोचा था कि जमीन मिल जाएगी तो उसे बेचकर वह प्रापर्टी का काम आगे बढ़ाएगा। इसी लालच में फंसे रोहित ने अपने दोस्त पर भरोसा किया। कई बार जमीन के बारे में बात करने पर कजन उसे समय दे देता था। दरअसल, कजन के पास भी रुपये नहीं थे। उसने कई लोगों से रुपये लेकर जमीन में लगाया था, जो उसे भी नहीं मिल पाया था। यही वजह है कि दोस्तों में खटास हो गई और फिर गुस्से में आकर उसने रोहित की हत्या कर दी।

विज्ञापन

समझौते के लिए बुलाया गया था रोहित को

रोहित अपने दोस्त कजन के पास सोमवार सुबह एक बजे के करीब रुपये वापस मांगने के लिए गया था। इस दौरान दोनों में कहासुनी हो गई थी। फिर साथ के अन्य दोस्तों ने दोनों में समझौता कराने का फैसला किया। दोस्तों के बुलाने पर ही रोहित शराब पार्टी में शामिल होने पहुंचा था। सब साथ में मिलकर शराब भी पीए, लेकिन फिर रोहित ने रुपये की मांग कर ली और कजन ने गोली मार दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

लखनऊ ले जाते समय हुई रोहित की मौत

रोहित को गोली मारने की आवाज सुनकर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इस बीच सभी आरोपी भाग निकले। पुलिस ने घायल रोहित को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बीआरडी में भी रोहित की स्थिति नाजुक बनी रही। लिहाजा, डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय रास्ते में रोहित की मौत हो गई। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

आरोपी बाबा की माफिया के साथ मिली तस्वीर

आरोपी कजन मिश्रा उर्फ बाबा की जिले के बड़े माफिया के साथ फोटो सामने आई है। पुलिस ने फोटो को विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप पर शेयर कर हत्याकांड के मुख्य आरोपी की तलाश तेज कर दी। उसके पकड़े जाने के बाद साफ होगा कि विवाद सिर्फ उसका था या अन्य लोगों का भी शेयर था। फिलहाल, पुलिस दबिश दे रही है। एक टीम गैर जनपद भी रवाना की गई है।

एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने कहा कि रुपयों के लेनदेन के विवाद में गोली मारने की घटना सामने आई है। एक दोस्त पर गोली मारने का आरोप है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एक हिरासत में है। तीन और आरोपियों की तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed