फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Siddharthnagar Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021 Sheetal Singh win of BJP

सिद्धार्थनगर: भाजपा की शीतल सिंह को मिली जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी, सपा को मिले मात्र पांच वोट

Sat, 03 Jul 2021 05:57 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 03 Jul 2021 05:57 PM IST
सार

जिला पंचायत के 45 सदस्य में भाजपा को मिले 40 मत, सपा को मात्र पांच, सपा और भाजपा कार्यालय पर सुबह से डटे रहे नेता और कार्यकर्ता।

विज्ञापन
Siddharthnagar Zila Panchayat Adhyaksh Election 2021 Sheetal Singh win of BJP
जीत का प्रमाण पत्र दिखाते जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सिद्धार्थनगर में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा की शीतल सिंह को एकतरफा जीत मिली है। उन्हें जिला पंचायत के सभी 45 सदस्यों में 40 के मत मिले, जबकि सपा प्रत्याशी पूजा यादव को मात्र पांच मत ही मिले। मतदान एवं मतगणना शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई।

विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सुबह 11 बजे से शुरू हुआ मतदान दोपहर डेढ़ बजे ही समाप्त हो गया। तेजी से हुए मतदान में दोपहर 12 बजे तक 20 सदस्यों ने मतदान किया था और एक बजे तक 40 सदस्य मतदान कर चुके थे।
विज्ञापन


तीन बजे तक मतदान की समयसीमा होने के डेढ़ घंटे पहले ही दोपहर डेढ़ बजे तक सभी 45 सदस्यों ने मतदान कर दिया। इसके बाद तीन बजे से मतगणना शुरू हुई जो आधे घंटे में समाप्त हो गई। इसमें कोई मत अवैध नहीं पाया गया, सभी मत वैध रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतगणना के बाद शीतल सिंह को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया। उनकी जीत पर सांसद जगदंबिका पाल, स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी, विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह, श्यामधनी राही और जिलाध्यक्ष गोविंद माधव ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर शीतल सिंह के निर्वाचन की घोषणा होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़ और अबीर, गुलाल उड़ाकर जश्न मनाया। भाजपा नेता उपेंद्र प्रताप सिंह ने लोगों को मिठाई खिलाकर बधाई दी। इस दौरान नरेंद्र मणि त्रिपाठी, रामकुमार कुंवर, अभिषेक पाल, लवकुश ओझा, दिलीप चतुर्वेदी, विपिन सिंह, राजेंद्र पांडेय, फतेबहादुर सिंह, राजू शाही आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed