{"_id":"68ebe8deaa4635ca0c0d59e7","slug":"siddharthnagar-news-gbca-b-wins-by-19-runs-gorakhpur-news-c-227-1-sdn1003-146361-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: जीबीसीए-बी 19 रन से विजयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: जीबीसीए-बी 19 रन से विजयी
Sun, 12 Oct 2025 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Sun, 12 Oct 2025 11:13 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को एक दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जीबीसीए बी ने जीबीसीए ए को 19 रन से शिकस्त दी। जीबीसीए बी के तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए अनुराग कसौधन ने चार खिलाड़ियों को पवेलियन की राह दिखाई। इसके लिए उन्हें उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीबीसीए बी ने निर्धारित 25 ओवर में नौ विकेट खोकर 139 रन बनाए। टीम से रिषभ यादव ने 55, आर्य शुक्ला ने 18 और निलेश ने 16 रन की पारी खेली। जीबीसीए ए के तरफ से गेंदबाजी करते हुए दिव्यांश मिश्रा, चक्रवीर और शनि ने दो-दो विकेट चटकाए।
जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी जीबीसीए ए की पूरी टीम 16 ओवर में 120 रन बनाकर पवेलियन लौट गई। इससे जीबीसीए बी ने इस मुकाबले को 19 रन से जीत लिया। जीबीसीए ए के तरफ से बल्लेबाजी करते हुए शिवांश तिवारी ने 35, विशेष द्विवेदी ने 31 और राजकमल ने 27 रन बनाए। जीबीसीए बी के तरफ से गेंदबाजी करते हुए अनुराग कसौधन ने चार, यशवंत द्विवेदी ने तीन व आर्य शुक्ला ने दो खिलाड़ियों को आउट किया।
विज्ञापन
इस दौरान कोच विपिन मणि त्रिपाठी, मनीष यादव, सुनील त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।