{"_id":"5f05bd038ebc3e63e442ec1c","slug":"si-corona-positive-found-in-basti","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्ती में एसआई मिले कोरोना पॉजिटिव, पूरे स्टाफ को किया गया क्वारंटीन, थाना सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्ती में एसआई मिले कोरोना पॉजिटिव, पूरे स्टाफ को किया गया क्वारंटीन, थाना सील
Wed, 08 Jul 2020 06:04 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 08 Jul 2020 06:04 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : pti
उत्तर प्रदेश के बस्ती जिला अस्पताल के ट्रूनेट मशीन से कराई गई जांच में जिले के लालगंज थाने के एसआई की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उसकी ड्यूटी ओपेक चिकित्सालय कैली में थी। एसपी हेमराज मीणा ने एसआई के पॉजिटिव पाए जाने के बाद थानेदार समेत पूरे स्टाफ को क्वारंटीन कर दिया है। थाने को सील भी किया गया है। मुंडेरवा के थानेदार को उक्त थाने की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
उधर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज से बुधवार को 476 लोगों की आई जांच रिपोर्ट निगेटिव पाई गई। इसके अलावा तीन संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत थाने के समस्त स्टाफ को सात दिन तक क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र में गश्त के लिए अलग से पुलिस टीमों का प्रबंध किया गया है। सीओ सिटी गिरीश को क्वारंटीन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि डीएम आशुतोष निरंजन के मुताबिक बुधवार को आई रिपोर्ट के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 370 है। 328 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। एक्टिव केस 27 हैं। अब तक 15 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन