फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shweta topped the district in intermediate and Anshika in high school in Gorakhpur

Gorakhpur News: इंटर में श्वेता और हाई स्कूल में अंशिका ने किया जिला टॉप, जानिए जिले की कैसी रही रैकिंग

Sun, 21 Apr 2024 05:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 21 Apr 2024 05:30 AM IST
विज्ञापन
Shweta topped the district in intermediate and Anshika in high school in Gorakhpur
यूपी बोर्ड परीक्षा। - फोटो : amar ujala
 यूपी बोर्ड ने हर बार की तरह इस बार सबसे पहले शनिवार को हाईस्कूल और इंटर का परिणाम जारी किया। दोपहर दो बजे बोर्ड एग्जाम के परिणाम जारी हुए, इसके बाद छात्र मोबाइल और लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने लगे। बहुत से छात्र-छात्रा स्कूलों में भी पहुंचे। छात्राओं ने इस बार भी छात्रों को पीछे छोड़ जिले और प्रदेश में अपना परचम लहराया।
विज्ञापन


हाईस्कूल और इंटर दोनों में ही बेटियों ने ही जिला टाॅप किया। हाईस्कूल में 97.17 प्रतिशत अंक हासिल कर खजनी की अंशिका यादव ने जिले में प्रथम और प्रदेश में आठवां स्थान प्राप्त किया है। वहीं इंटरमीडिएट में पिपराइच की श्वेता सिंह ने 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला और प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन


इंटर में सहजनवां की अनामिका ने भी 96.20 प्रतिशत अंक हासिल करते हुए जिले में दूसरा और प्रदेश में नौंवा स्थान पाया है।

एक दिन पहले ही परिणाम घोषित होने की सूचना आ चुकी थी। इसलिए शनिवार को सुबह से ही छात्र परिणाम जानने को लेकर उत्साहित दिखे। दो बजे रिजल्ट जारी होना था। छात्र एक बजे ही अपना मोबाइल व लैपटाप लेकर बैठ गए थे। जैसे ही परिणाम जारी हुआ सफल छात्र-छात्राओं ने एक दूसरे को बधाई देना शुरू कर दिया। सफल छात्रों ने घर के बड़े और स्कूलों के शिक्षक से आशीर्वाद लेने के साथ ही मंदिर जाकर पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में निचले पायदान पर चला गया जिला
यूपी बोर्ड के परिणाम में प्रदेश के टॉप टेन सूची में जगह बनाने के बावजूद 75 जनपदों में औसत परिणाम के मामले में गोरखपुर पिछड़ गया है। वर्ष 2023 में हाईस्कूल में गोरखपुर 30वें नंबर पर था, जबकि इस बार बेहतर प्रदर्शन न होने के कारण खिसकर 60वें पर पहुंच गया है। इसी तरह वर्ष 2023 में इंटर के परिणाम में 47वें स्थान पर रहने वाला जनपद भी इस बार प्रदेश में 69वें स्थान पर लुढ़क गया है।

इंटर
पंजीकृत शामिल हुए उत्तीर्ण सफल होने का प्रतिशत
65191 62272 47008 75.49

इंटर में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राएं
श्रेणी पंजीकृत परीक्षा में शामिल उत्तीर्ण
छात्र 34814 32859 22886
छात्राएं 30377 29403 24122

हाईस्कूल
पंजीकृत शामिल हुए उत्तीर्ण सफल होने का प्रतिशत
75104 71238 61887 86.87

हाईस्कूल में उत्तीर्ण होने वाले छात्र-छात्राएं
श्रेणी पंजीकृत परीक्षा में शामिल उत्तीर्ण
छात्र 38285 35941 29808
छात्राएं 36819 35297 32079
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed