फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shutters of three businessmen of Hindi market in gorakhpur fell down, a businessman is also missing

Gorakhpur News: हवाला से और अवैध सोने के धंधे से जुड़े तीन व्यापारियों की दुकान का शटर डाउन, जानिए क्यों

Mon, 15 Apr 2024 12:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 15 Apr 2024 12:12 PM IST
विज्ञापन
Shutters of three businessmen of Hindi market in gorakhpur fell down, a businessman is also missing
पिछले दिनों जांच एजेंसी द्वारा कार्रवाई में पकड़ा गया अवैध सोना - फोटो : एएनआई

गोरखपुर। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) की कार्रवाई से डरे हिंदी बाजार के तीन धंधेबाज बाजार से लापता हैं। इनमें एक अवैध सोने से हवाला कारोबार के रैकेट का कुरियर है, जो पिछले दिनों 50 लाख रुपये वाले मामले में सबसे अहम कड़ी है। इधर, क्राइम ब्रांच और दूसरी तरफ डीआरआई की कार्रवाई से सहमे इस बिचौलिए ने दुकान की शटर गिरा दी है

विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि हिरासत में लिए आरोपी ने अवैध सोने के साथ हवाला के नेटवर्क के जानकारी दी है। इसमें देवरिया से सिद्धार्थनगर और दिल्ली तक के कारोबारियों के बड़े सिंडिकेट का पूरा रैकेट है। बाजार से दुकान बंद करने वाला दूसरा व्यापारी महाराजगंज जिले से आकर गोरखपुर हिंदी बाजार में धंधा करता है। इसके एक भाई को देश की केंद्रीय एजेंसी ने गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


तीसरा, बाजार का एक व्यापारी है, जो अपने परिवार की ओर से एक वैवाहिक आयोजन से बाजार की चर्चा में आ गया था। बाजार के सभी व्यापारियों को शादी में आमंत्रित किया था। इसमें उसके जानने वाले और बाजार के दूसरे व्यापारी भी थे। बाजार के सूत्रों ने बताया कि हवाला और सोने का अवैध धंधा कर धंधेबाज ने कम समय में ही अपना एक आर्थिक रसूख तैयार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक वैवाहिक कार्यक्रम में इस व्यापारी ने करोड़ों रुपये खर्च कर दिए थे। वैवाहिक आयोजन में शादी का गेट सिर्फ ढ़ाई लाख रुपये से अधिक का था। तीन साल पहले की शादी में उसने 30 लाख रुपये की गाड़ी भी उपहार में दी थी। बाजार में इसे लेकर चर्चा इसलिए भी होती है कि वह बाजार के सामान्य वर्ग बिरादरी से अलग हटकर है और कम समय में ही उसने अपने अवैध धंधे को फैला लिया है।

फिलहाल, ये तीनों व्यापारी डीआरआई की पकड़ से दूर हैं। बक्शीपुर के पास एक व्यापारिक कटरे से अवैध सोने और हवाला का धंधा करने वाले पर भी एजेंसी की नजर है। पिछले दिनों जांच एजेंसी ने इसे ट्रेन से अवैध सोने के साथ हिरासत में लिया था।

कौड़ीराम के एक व्यापारी पर भी नजर
कौड़ीराम के सराफा व्यापारी का अवैध सोने का काम नहीं है, लेकिन आस-पास के जिलों से चोरी के सोने के आभूषणों को यहां के व्यापारी खरीदते हैं। कुछ दिन पहले पहले जांच एजेंसी के साथ पुलिस की टीम को भी सूचना मिली थी। लेकिन, मामला ठंढे़ बस्ते में चला गया।

क्राइम ब्रांच के रडार पर सात, उलझे सभी
क्राइम ब्रांच के रडार पर छह लाख रुपये गबन करने के मामले में सात लोगों के नाम की चर्चा है। जांच से जुड़े सूत्रों ने बताया कि एक अधिकारी ने बाकायदा डायरी में इन सातों के नाम को दिखाया है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि क्राइम ब्रांच और पुलिस इसलिए थोड़ी सुस्त है, क्योंकि मुख्य वादी और अन्य सामने नहीं आ पा रहे हैं।


इसी बीच 50 लाख रुपयों के साथ दरोगा और प्रिंस के साथ कई नाम सलाहकार के तौर पर सामने आ रहे हैं। तीन नाम पहले से ही चल रहा था। इसके अलावा एक इंस्पेक्टर, एक प्रभावशाली नेता, हिंदी बाजार के व्यापारी, इनके नाम भी सामने जांच टीम के सामने आ गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed