फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shubham defeated Satish, Pintu and Sunny also won.

Gorakhpur News: शुभम ने सतीश को दी पटखनी, पिंटू और सन्नी भी जीते

Mon, 16 Feb 2026 02:40 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Shubham defeated Satish, Pintu and Sunny also won.
जानीपुर। मंजूरी शिव मंदिर प्रांगण में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। रामबाग के शुभम ने जलपहिया के सतीश को पटखनी दी। भैसौली के पिंटू ने सौहगौरा के भोला और रामबाग के सन्नी ने गोरखपुर के रामबाबू को हराया।
विज्ञापन

मोनू-राजन, राज-विकास, अवधेश-राहुल, सुंदरम-गोलू, राजेश-सत्यम, जितेंद्र यादव-अभिमन्यु, शिवम-अजय के बीच कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस दौरान जिले के 103 पहलवानों ने दांव आजमाए।
विज्ञापन

इससे पहले दंगल के मुख्य अतिथि बांसगांव के विधायक डॉ. विमलेश पासवान ने कहा कि देहात क्षेत्र में ऐसे आयोजन प्रेरणादायी होते हैं। इससे खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन का मंच मिलता है। दंगल में निर्णायक ओम प्रकाश रहे। संचालन मुन्ना शाही एवं उमेश राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान गगहा ब्लाॅक प्रमुख शिवाजी चंद, आयोजक ब्रह्मानंद यादव, अजीत शर्मा, भागवत यादव, पिंटू यादव, गूड्डू यादव, रविंद्र, राघो सिंह, राम समुझ यादव, टीएन सिंह व अमर यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed