फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shri Ram Lala will sit in the temple today, hospitals are ready to welcome him

Gorakhpur News: आज मंदिर में विराजेंगे श्रीराम लला, स्वागत को तैयार हैं अस्पताल

Mon, 22 Jan 2024 03:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Shri Ram Lala will sit in the temple today, hospitals are ready to welcome him
जिला अस्पताल, मेडिकल कॉलेज में हुई सजावट
विज्ञापन

कई निजी अस्पतालों में भी की गई है तैयारी

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। श्रीराम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को अस्पतालों में भी यादगार बनाया जाएगा। इसके लिए एम्स, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और जिला अस्पताल में भी तैयारी चल रही है। सभी जगह साफ सफाई के बाद सजावट की गई है। सोमवार को एलईडी स्क्रीन लगाकर समारोह का लाइव प्रसारण होगा। जिला अस्पताल में दोपहर बाद मरीजों में प्रसाद भी वितरित होगा।
सीएमओ डॉ. आशुतोष दूबे की अगुवाई में शुक्रवार को जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय परिसर में सफाई कराई गई थी। महिला अस्पताल के भवन को दिवाली की तरह ही बिजली झालरों से सजाया गया है। जिला अस्पताल के ओपीडी वार्ड के पास सोमवार को एलईडी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

बीआरडी मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश कुमार राय ने बताया कि हर जगह की तरह ही यहां भी तैयारी चल रही है। एलईडी स्क्रीन लगाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह दिखाया जाएगा। साथ ही मरीजों का उपचार भी किया जाएगा। प्रयास किया जाएगा कि अधिक से अधिक लोगों को इलाज के जरिए राहत दी जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर भी होगा सीधा प्रसारण
गोरखपुर रेलवे स्टेशन पर भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण होगा। स्टेशन के प्लेटफार्मों पर लगे टीबी सेट के जरिए यात्री समारोह का प्रसारण देख सकेंगे। पीआरकेएस महामंत्री विनोद कुमार राय ने बताया कि आधे दिन का अवकाश इस अवसर पर मिला है। संगठन के कार्यालय पर भी आयोजन होगा।

अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन।         संवाद

अजुहा कस्बे में मॉ बेटे की मौत पर रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed