{"_id":"64c183cb9dee76af10076a24","slug":"shri-ram-katha-gives-freedom-from-sins-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-253464-2023-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पापों से मुक्ति दिलाती है श्रीराम कथा : श्रीकांत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पापों से मुक्ति दिलाती है श्रीराम कथा : श्रीकांत शर्मा
Thu, 27 Jul 2023 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Thu, 27 Jul 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से भक्तों को पापों से मुक्ति मिल जाती है। श्रीराम की भक्ति पाने के लिए उनकी कथा का श्रवण जरूर करें। यह बातें, कथा व्यास पंडित श्रीकांत शर्मा ने बुधवार को बेतियाहाता में शाह परिवार की से आयोजित श्रीराम कथा के पहले दिन श्रोताओं को कथा का रसपान कराते हुए कहीं।
कथाव्यास ने कहा कि श्रीराम कथा के श्रवण से करोड़ों प्राणियों का जीवन बदल गया। वो बुराइयाें को छोड़कर अच्छाइयों में लग गए।कथा से पूर्व सुबह सात बजे बेतियाहाता स्थित हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकली जो विभिन्न रास्तों से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस अवसर पर मुख्य यजमान विनोद शाह व उनकी पत्नी संतोष देवी, शाह परिवार के सदस्य रामानंद शाह, श्याम सुन्दर शाह, पवन शाह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।