{"_id":"5ffd25c88ebc3e3340369ce3","slug":"shri-ram-janmabhoomi-fund-dedication-campaign-constituted-a-guiding-board-from-rss-in-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यहां मुख्यमंत्री की अगुवाई में चलेगा श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान, मार्गदर्शक मंडल गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां मुख्यमंत्री की अगुवाई में चलेगा श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान, मार्गदर्शक मंडल गठित
Tue, 12 Jan 2021 10:16 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 12 Jan 2021 10:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) गोरक्ष प्रांत की ओर से सोमवार को श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान के मार्गदर्शक मंडल व समिति का गठन किया गया। इसमें संतों के साथ ही सिंधी समाज और सिख समाज को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। गोरक्षपीठाधीश्वर व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मार्गदर्शक मंडल में शामिल हैं। इन सबके देखरेख में ही निधि समर्पण अभियान को सफल बनाया जाएगा।
अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आरएसएस ने श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान चलाया है। इसके तहत आम नागरिकों को मंदिर निर्माण अभियान से जोड़ा जा रहा है। सबसे सहयोग की अपील की जा रही है। इसी सिलसिले में सोमवार को शहर के सरस्वती शिशु मंदिर पक्कीबाग में आरएसएस गोरक्ष प्रांत की बैठक भी हुई।
गोरक्ष प्रांत के अभियान प्रमुख, सह अभियान प्रमुख, जिलों के अभियान एंव सह आभिमान प्रमुख की मौजूदगी वाली बैठक में ही 15 जनवरी से 27 फरवरी तक चलने वाले श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान की तैयारियों की समीक्षा की गई। साथ ही मार्गदर्शक मंडल व समिति का गठन किया गया। इस मौके पर प्रांत प्रचारक सुभाष, प्रांत प्रचार प्रमुख उपेंद्र प्रसाद द्विवेदी, अरूण मल्ल, प्रो संजीत गुप्ता, यशोदानन्द, उमेश सिंह, प्रदीप पांडेय, परमेश्वर, पूर्णेन्दू, दुर्गेश त्रिपाठी, अभिषेक शर्मा मौजूद रहे।

मार्गदर्शक मंडल
गोरक्षपीठाधीश्वर महंत योगी आदित्यनाथ, गोरखनाथ मंदिर के मुख्य पुजारी योगी कमलनाथ, जोगियां आश्रम घुघली महाराजगंज के बालक दास, कौशलेन्द गिरि, ब्रह्मचारी, दिव्य ज्योति जागृति संस्थान गोरखपुर के स्वामी अर्जुनान्द, बाबा भरत दास (मौनी वाबा), सुजीत दास, देवरहा बाबा आश्रम मईल देवरिया के बाबा श्याम सुन्दर दास, श्री श्री 108 महन्त रामशरण दास जी महाराज, श्याम विहारी अग्रवाल, अभिवक्ता गेषनाथ तिवारी, नागर दास, राधकृष्ण, राजशरण शाही, वीरेन्द्र, सिन्धी समाज से देवीदयाल, गीता प्रेस से रसेन्दु फोगला, राकेश सिंह पहलवान, मगहर कबीर मठ के विचार दास, रत्नाकर भंते, कर्मचन्दानी, पुष्प दन्त जैन, जटाशंकर गुरुद्वारा के यशपाल सिंह, नीलम सोनकर, चन्द्र किशोर कन्नौजिया और श्रीप्रकाश मणि त्रिपाठी (लेफ्टिनेंट देवरिया)।
समिति
दीपक कारीवाल, इंजीनियर सुरेन्द्र अग्रवाल, बालकृष्ण सराफ ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स, कलाकार शरद त्रिपाठी, डॉ0 तेज प्रताप सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), नन्दू मिश्रा भजन गायक।
समिति
दीपक कारीवाल, इंजीनियर सुरेन्द्र अग्रवाल, बालकृष्ण सराफ ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स, कलाकार शरद त्रिपाठी, डॉ0 तेज प्रताप सिंह, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), नन्दू मिश्रा भजन गायक।
आरएसए गोरक्ष प्रांत से जुड़े
गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महराजगंज, बस्ती, सिऌार्थनगर संतकबीरनगर आजमगढ़ बलिया व मऊ।
सोशल मीडिया का भी सहारा
श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान को सफल बनाने के लिए आरएसएस गोरक्ष प्रांत ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया है। ट्विटर के जरिए ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
आज मकर संक्रांति व युवा महोत्सव मनेगा
आरएसएस गोरखपुर महानगर की ओर से मंगलवार को महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में मकर संक्रांति उत्सव व युवा महोत्सव मनाया जाएगा। अपराह्न तीन बजे होने वाले कार्यक्रम में आरएसएस के प्रमुख पदाधिकारियों के शामिल होने की उम्मीद है।