फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shot in neck of nephew during Bahubhoj furious Harsh firing by Maternal uncle in gorakhpur

यूपी: बहुभोज कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान मासूम के गर्दन में लगी गोली, लखनऊ रेफर

Tue, 01 Dec 2020 05:55 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, भटहट (गोरखपुर)।
अमर उजाला ब्यूरो, भटहट (गोरखपुर)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 01 Dec 2020 05:55 PM IST
विज्ञापन
Shot in neck of nephew during Bahubhoj furious Harsh firing by Maternal uncle in gorakhpur
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां गुलरिहा इलाके के जैनपुर गांव में सोमवार की रात बहुभोज कार्यक्रम में जमकर हर्ष फायरिंग हुई। इस दौरान कार्यक्रम में आकर हर्ष फायरिंग कर रहे युवक के चार साल के भांजे ऋषभ के गर्दन में गोली लग गई। आनन फानन उसे प्राइवेट अस्पताल फिर मेडिकल कॉलेज लाया गया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस को घटना की जानकारी तक नहीं दी गई थी। पुलिस को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली जिसके बाद सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। अभी सभी घर छोड़कर फरार हैं।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, जैनपुर गांव के मोहम्मद बरवां टोला निवासी रविंद्र निषाद के भाई पिंटू निषाद की शादी 25 नवंबर को थी। सोमवार को बहुभोज का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल होने गांव का राजन भी पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार राजन और उसके कुछ साथी तमंचे से फायरिंग कर रहे थे। मना भी किया गया लेकिन नहीं माने इसी बीच गोली राजन के चार वर्षीय भांजे ऋषभ के गर्दन में जा लगी। गोली लगते ही ऋषभ गिर पड़ा। यह देख वहां पर भगदड़ मच गई। परिवार के लोग बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख लखनऊ रेफर कर दिया। उधर, घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

घटना छिपाने की पूरी कोशिश में था परिवार

बच्चे को गोली लगने की घटना को छिपाने की परिवार वालों ने हर संभव कोशिश की। आरोपी मामा होने की वजह से परिवार वाले भी साथ दे रहे थे लेकिन मेडिकल कॉलेज इलाज कराने जाना पड़ा जिस वजह से पुलिस को इसकी जानकारी हो गई। पुलिस को मंगलवार की सुबह आठ बजे घटना की जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस टीम सक्रिय हो गई और आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
 
फिर भी होती है घटनाएं
इस घटना ने पुलिस की सक्रियता पर भी सवाल खड़ा कर दिया है। मांगलिक कार्यक्रम हो या फिर कोई भी आयोजन हर्ष फायरिंग पर पूरी तरह से रोक है और यह पुलिस की जिम्मेदारी होती है कि वह अचानक चेकिंग करें मगर ऐसा कुछ नहीं होता जिस वजह से मांगलिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान अक्सर बच्चे या युवा अपनी जान तक गंवा बैठते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed