फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shortage of negative group blood of commissioner said donate blood by running campaign

गोरखपुर: निगेटिव ग्रुप के खून की कमी पर कमिश्नर संजीदा, रक्तदान के लिए चलेगा अभियान

Sun, 13 Jun 2021 01:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 13 Jun 2021 01:00 PM IST
सार

जिले के आठ ब्लड बैंकों में पॉजिटिव ग्रुप के 108 तो निगेटिव ग्रुप का सिर्फ 20 यूनिट ब्लड मौजूद। ओ, ए, बी व एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप के लोगों को रक्तदान के लिए किया जाएगा प्रोत्साहित।

विज्ञापन
Shortage of negative group blood of commissioner said donate blood by running campaign
कमिश्नर रवि कुमार एनजी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में निगेटिव ग्रुप के खून की कमी के संबंध में कमिश्नर रवि कुमार एनजी संजीदा हैं। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को प्राथमिकता के आधार पर निगेटिव खून की मात्रा बढ़ाने का निर्देश दिया है। कमिश्नर ने अभियान चलाकर लोगों को खून, खासकर निगेटिव ग्रुप का खून दान करने के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। कहा कि वे इसकी नियमित समीक्षा करेंगे। इसमें लापरवाही नहीं होनी चाहिए। किसी भी मरीज के इलाज में खून की कमी आड़े नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन


जिले में पॉजिटिव ग्रुप की तुलना में निगेटिव ग्रुपों के खून की काफी कमी है। इसे लेकर कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की। पता चला कि 12 जून तक जिले के आठ ब्लड बैंकों में पॉजिटिव ग्रुप के 108 यूनिट होल ब्लड उपलब्ध है जबकि सिर्फ 20 यूनिट निगेटिव ब्लड की उपलब्धता है। ऐसे में कमिश्नर ने अभियान चलाकर लोगों को ब्लड डोनेशन के लिए प्रोत्साहित करने को कहा। उन्होंने ओ, ए, बी व एबी निगेटिव ब्लड ग्रुप के लोगों को विशेष रूप से प्रेरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आठ ग्रुप के होते हैं खून

इंसानों में खून के आठ ग्रुप होते हैं। इनमें चार पॉजिटिव एवं चार निगेटिव श्रेणी के शामिल हैं। ये ओ पॉजिटिव, ओ निगेटिव, ए पॉजिटिव, ए निगेटिव, बी पॉजिटिव, बी निगेटिव, एबी पॉजिटिव व एबी निगेटिव ग्रुप के होते हैं।

ये हैं आठ ब्लड बैंक
गुरु श्री गोरखनाथ ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर, सिटी ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर जुबिली रोड, फातिमा ब्लड बैंक, फातिमा अस्पताल पादरी बाजार, सावित्री ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर दिलेजाकपुर, लाइफ लाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक एवं कंपोनेंट सेंटर दाउदपुर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस ब्लड बैंक, नेहरू हॉस्पिटल ब्लड बैंक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज व एयरफोर्स हॉस्पिटल ब्लड बैंक गोरखपुर,
 
कमिश्नर रवि कुमार एनजी ने बताया कि पॉजिटिव ग्रुपों के ब्लड बैंक की तुलना में निगेटिव ग्रुपों के खून बहुत कम हैं। स्वास्थ्य विभाग को अभियान चलाकर रक्तदान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने को कहा गया है। निगेटिव ब्लड ग्रुप वाले लोगों को विशेष रूप से प्रेरित किया जाएगा। रक्तदान, महादान है। इससे हम कई लोगों की जिंदगी बचाने में मददगार होते हैं। ऐसे में सभी से अपील है कि वे रक्तदान के लिए आगे आएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed