फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   short story in crime

संक्षिप्त क्राइम की खबर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2020 06:39 PM IST
विज्ञापन
short story in crime
अब 31 मई तक नही हो पाएगी बंदियो की परिजनों से मुलाकात गोरखपुर। मंडलीय कारागार में बन्द बंदियो की उनके परिजनों व मित्रो तथा परिचितों से मुलाकात अब आगामी 31 मई तक नही हो पाएगी। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ राम धनी ने अपने अधिकारों का प्रयोग करते हुए 18 मई से 31 मई तक मुलाकात पर रोक लगा दी है। लॉक डाउन चार 31 मई तक लागू होने के बाद यह निर्णय लिया गया था। इससे पहले 17 मई तक मुलाकात पर रोक थी। 000 सैन्यकर्मी के पिता के हत्यारोपित महिला और उसका बेटा गिरफ्तार खोराबार। इलाके के कुइबाजार निवासी सैन्यकर्मी शिशुपाल यादव के 65 वर्षीय पिता बुद्धू की हत्यारोपित महिला राजमती व उसके बेटे मणीन्द्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों को रविवार की सुबह पकड़ा। पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश कर जेल भेजव दिया। शुक्रवार की दोपहर में रास्ते के विवाद में बुद्धू की लाठियों से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी गयी थी। छोटे बेटे धीरज की तहरीर पर पुलिस राजमती और उसके बेटों मणीन्द्र, विवेक और सतेंद्र के खिलाफ हत्या और मारपीट का केस दर्ज किया था। पुलिस अब विवेक और सतेंद्र की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed