फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   short crime

संक्षिप्त क्राइम

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
short crime
शराब माफिया को चिन्हित कर जब्त कराएं संपत्ति गोरखपुर। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता ने कहा कि इलाके के शराब माफिया को चिन्हित कर प्रभावी कार्रवाई की जाए। पेशेवर लोगों पर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई कर संपत्ति जब्त कराएं। इलाके में कच्ची या मिलावटी शराब बिकने की शिकायत मिलने पर गरल प्रभारी के साथ ही थानेदार व हल्का दारोगा की भी जवाबदेही तय होगी। पुलिस लाइन के मेस सभागार में एसएसपी ने गुरुवार को सभी थाने के गरल प्रभारियों के साथ बैठक की। सर्किल वार प्रभारियों से बात करने के साथ ही एक माह के भीतर की गई कार्रवाई की जानकारी ली। प्रभारियों से उन्होंने कहा कि अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय पेशेवर लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ गुंडा और गैंगेस्टर की कार्रवाई करें। केमिकल का इस्तेमाल कर शराब बनाने और बेचने वालों के बारे में जानकारी एकत्र करें। कोई सूचना मिलने पर थानेदार व अधिकारियों से साझा कर रणनीति तैयार कर प्रभावी कार्रवाई करें। इलाके में किस जगह पर कौन अवैध शराब बनाता और बेचता है, लहन व महुआ बेचने वालों की संख्या कितनी है इसकी सूची बना लें। 00 एसएसपी से मिले बसपा नेता, कहा पुलिस कर रही निर्दोषों का उत्पीड़न गोरखपुर। बसपा के नेता गुरुवार की दोपहर में एसएसपी से मिले। सरदारनगर की ब्लाक प्रमुख शशिकला के भाई दिनेश की हत्या के मामले में दलित बस्ती के निर्दोष लोगों को प्रताडि़त करने का आरोप लगाया। बसपा नेताओं ने कहा कि घटना से जो लोग शामिल नहीं थे उन्हें प्रताडि़त किया जा रहा है। जिसकी वजह से पूरे बस्ती में भय का माहौल बन गया है। एसएसपी ने सीओ चौरीचौरा को मामले की जांच दी है। दोपहर दो बजे बसपा के जोन क्वार्डिनेटर वीरेंद्र पांडेय, जिलाध्यक्ष घनश्याम राही के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचे। एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता को पत्रक देकर बताया कि ब्लाक प्रमुख के भाई दिनेश यादव की हत्या के मामले में पुलिस दोषियों पर कार्रवाई करे लेकिन निर्दोष लोगों का उत्पीड़न न किया जाए। स्थानीय पुलिस बेवजह दलित बस्ती की महिलाओं व बच्चों को प्रताडि़त कर रही है। जिनका घटना से कोई वास्ता नहीं है। 30 जुलाई की रात में आमकोल गांव के रहने वाले दिनेश यादव दलित बस्ती के कुछ लोगों ने पिटाई की। घटना के बाद वह लापता हो गए। 31 जुलाई की सुबह गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में पानी भरे गड़्ढे में दिनेश का शव मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दिनेश यादव के सिर और घुटनों पर चोट के निशान मिले हैं। इसके अलावा जांच के लिए बिसरा संरक्षित किया गया है। दिनेश के पिता डॉक्टर यादव यादव ने आमकोल गांव के प्रधान मनोज समेत आठ नामजद व चार अज्ञात के खिलाफ हत्या कर साक्ष्य मिटाने, बलवा और धमकी देने का केस दर्ज किया है। बुधवार को पुलिस ने प्रधान समेत तीन आरोपितों को जेल भेजा था। वारदात में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश चल रही है। 000 सड़क हादसे में दो युवक घायल सहजनवा। इलाके के एक पेट्रोल पंप के सामने दो बाइक आपस में टकरा गई। जिसमें गीडा के खरेला निवासी विनोद सिंह 26 और पिपराइच के बरसौली निवासी अमर गुप्ता घायल हो गए। गुरूवार दोपहर में विनोद बाइक से किसी कार्य से सहजनवां जा रहे थे। जैसे ही सहजनवां थाने के बगल में स्थित पेट्रोल पम्प के पास पहुँचे अमर की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। दोनों का इलाज स्थानीय सीएचसी में चल रहा हे। 00 बाढ़ के पानी में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत चिल्लूपार।बडहलगंज कोतवाली के बरडीहा गांव में करंट की चपेट में आकर बरडीहा निवासी राम अधार 60 की मौत हो गई। ग्रामीणों के अनुसार बरडीहा निवासी रामअधार 60 का घर बाढ़ के पानी से चारों तरफ से घिरा हुआ है। घर में बिजली आपूर्ति के लिए खम्भे से पेड़ की डाल को छूते हुए बिजली का तार गया हुआ है।गुरुवार की दोपहर तेज पुरूआ हवा के चलते तार नीचे बाढ़ के पानी के बहाव में गिर गया। जिससे पूरे पानी में बिजली का करंट दौड़ गया। राम आधार उसी दौरान पानी से होकर गुजर रहे थे और करंट की चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने सूचना देकर पटना फिडर से विद्युत सप्लाई बंद करवाया और शव को बाहर निकाला। गांव चारो तरफ से बाढ़ के पानी से घिरे होने के कारण स्थानीय पुलिस मौके पर नही पहुच पायी। राम अधार के दो बेटे रामसूरत व हरिकेश है। दोनो बाराबंकी में परिवार व मां के साथ रहते हैं ।मौत की सूचना पर वे लोग वहां से गांव के लिए निकल गए। 00 सपा नेताओ ने डबल मर्डर के हत्यारोपितो की गिरफ्तारी की मां की भटहट। सपा नेताओ ने जिलाध्यक्ष राम नगीना साहनी के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को भटहट के जैनपुर गांव के मोहम्मद बरवा टोला निवासी अनरजीत गुप्ता के घर पहुचे। नेताओ ने डबल मर्डर की निंदा की और हत्या में शामिल आरोपितों को जल्द गिरफ्तार करने मांग की। साथ ही नेताओ ने परिवार को ढाढस बधाया। नेताओ ने एसएसपी से फोन पर बात भी की।वही जिला अधिकारी गोरखपुर से आर्थिक मदद करने का भी अनुरोध किया । इस दौरान सपा नेता अमरेंद्र निषाद, मनमोहन यादव, अखिलेश यादव देवेंद्र भूषण निषाद, अयूब सिद्धकी, बाबूराम यादव , संजय यादव, गोविंद निषाद , संजय यादव ,आदर्श पांडे, सुभाष निषाद, श्रीराम सिंह यादव, बृजमोहन निषाद मौजूद रहे। 000 महिला ने पट्टीदारों पर पीटने के आरोप लगाया चौरीचौरा। इलाके के लक्ष्मणपुर भिस्वा निवासी स्मिता देवी ने अपने पट्टीदारों पर मारने पीटने और चाकू से हमला कर गहने लूटने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गुरूवार को पुलिस को दिए गए तहरीर में स्मिता ने बताया कि उसके पति गुड्डू यादव विदेश में है। वह बच्चो के साथ घर मे अकेली रहती है। बीते 6 जून को पट्टीदारों ने मारा पीटा था। उस मामले में पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया था। पुलिस ने सुलह काराने का दबाव बनाया। सुलह नही किया तो पट्टीदारी के तीन चार लोगों ने रंजिश में गुरुवार की शाम को फिर से पीट दिया और चाकू से उसके हाथ पर हमला कर दिया। आरोप है कि गहने भी लूट लिया गया। हल्का इंचार्ज बंश बहादुर ने बताया कि पट्टीदारी में विवाद हुआ है। चाकू मारने और लूट की घटना नही हुई है। पूरे प्रकरण की जांच हो रही है। जांच के बाद केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed