फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shops closed in protest against double murder in gagaha Gorakhpur

गोरखपुर: दोहरे हत्याकांड के विरोध में दुकानें बंद, दो अज्ञात पर एफआईआर

Fri, 02 Apr 2021 11:06 AM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 02 Apr 2021 11:06 AM IST
सार

  • शंभू को मारी गई थी तीन गोलियां, कर्मचारी संजय को दो गोली
  • कई थाने की फोर्स गगहा बाजार में एहतियातन लगाई गईं, पर्दाफाश को छह टीमें गठित

विज्ञापन
Shops closed in protest against double murder in gagaha Gorakhpur
गगहा दोहरा हत्याकांड के विरोध में बंद दुकाने। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के गगहा इलाके के जानीपुर रोड स्थित इलेक्ट्रिक एंड इलेक्ट्रानिक्स दुकान के मालिक शंभू मौर्य और उनके कर्मचारी संजय पांडेय की बुधवार रात गोली मारकर हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को इलाके की सभी दुकानें बंद रहीं। आक्रोशित व्यापारियों ने सुरक्षा की मांग की। वहीं, इलाके में किसी अप्रिय हालत से बचने के लिए गोला, बांसगांव, बेलीपार सहित कई थाने की फोर्स एहतियातन तैनात रही।

विज्ञापन


पुलिस ने शंभू के भाई श्रीराम उर्फ राजन मौर्या की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। घटना के पर्दाफाश के लिए पुलिस की छह टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में पता चला है कि बदमाशों ने शंभू को तीन और उनके कर्मचारी संजय को दो गोली मारी थी। एक गोली शंभू के गर्दन पर लगी थी, जो आरपार हो गई थी। दूसरी बाईं आंख के ऊपर लगी जो सिर में जाकर फंसी थी। एक गोली बाएं कंधे में लगी थी, जो सीने में फंसी थी। इसी तरह संजय को एक गोली दाहिने कनपटी पर मारी गई थी, जो सिर में मिली है, दूसरी बाएं तरफ कान के पास मारी गई थी जो आरपार हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शंभू मौर्या के दुकान पर तीन सीसीटीवी कैमरे लगे हुए थे, लेकिन डीवीआर खराब होने की वजह से पुलिस को उससे कुछ हासिल नहीं हो सका है। हालांकि, पुलिस एक्सपर्ट की मदद से फोटो हासिल करने की कोशिश कर रही है। आसपास की दुकानों और मकान के सीसीटीवी कैमरों को भी खंगाला जा रहा है। अब तक की जांच में यह नहीं पता चल सका है कि हत्या किसने और क्यों की?
 

पोस्टमार्टम हाउस पर एसएसपी भी पहुंचे

कर्मचारी की हत्या के पीछे पुलिस को संदेह है कि बदमाश स्थानीय हो सकते हैं। पहचाने जाने से बचने के लिए उन्होंने मौके पर मौजूद संजय को भी मौत के घाट उतार दिया।   

दोनों शव का बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया गया। इस दौरान एसएसपी खुद पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे थे। पोस्टमार्टम के बाद शवों को घर भिजवाया गया। फिर पुलिस की मौजूदगी में अंतिम संस्कार हुआ। शंभू का अंतिम संस्कार गांव के पास ही राप्ती नदी के किनारे कच्चे घाट पर हुआ। भाई श्रीराम ने मुखाग्नि दी। दोनों के घरों पर भारी फोर्स की तैनाती की गई है।

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि पुलिस की छह टीमें पर्दाफाश के लिए लगाई गई हैं। संदेह के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश कर लिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed