फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shops closed in Gagaha market to protest against murder of former BSP leader in gorakhpur

पूर्व बसपा नेता की हत्या के विरोध में गगहा बाजार में दुकानें बंद, बाइक सवार दो बदमाशों ने मारी थी गोली

Thu, 11 Mar 2021 07:37 PM IST
Vikas Kumar न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज एजेंसी, अमर उजाला, गोरखपुर Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 11 Mar 2021 07:37 PM IST
सार

- पुलिस ने भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया केस, कई को उठाया
- सिर में और कंधे में मारी गई थी एक गोली, पोस्टमार्टम में दो गोली लगने की पुष्टि

विज्ञापन
Shops closed in Gagaha market to protest against murder of former BSP leader in gorakhpur
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गगहा इलाके के गजपुर मोड़ के पास जिला पंचायत चुनाव की तैयारी कर रहे पूर्व बसपा नेता रितेश मौर्या की बुधवार की रात में गोली मारकर हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को बाजार बंद रहा। गगहा के दुकानदारों ने बाजार बंद कर विरोध दर्ज कराया। वहीं पुलिस ने पूर्व नेता के भाई की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों पर हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस ने संदेह के आधार पर कुछ लोगों को उठाया है, जिसके आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद शव सुरक्षा के बीच घर भेजा गया। पोस्टमार्टम में एक गोली सिर में लगकर गर्दन के रास्ते बाहर निकलने और दूसरी कंधे में लगकर आगे से बाहर निकलने की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गगहा इलाके के गजपुर मोड़ के पास बुधवार की रात में प्रचार से लौटे रितेश मौर्या रुक गए थे। यहीं पर वह होर्डिंग, पोस्टर लगवा रहे थे कि इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनके साथ मौजूद सुंदर उन्हें लेकर जिला अस्पताल की इमरजेंसी भी पहुंचा था मगर उसके पहले ही मौत हो चुकी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉक्टर ने जांच करते ही मृत घोषित कर दिया। उधर, पुलिस की जांच में सामने आया है कि जिस जगह पर हत्या हुई है वहां पर रितेश के पहुंचने से पहले एक पार्टी का भी आयोजन किया गया था। जहां पर कुछ लोगों में आपसी बहस भी हुई थी। बताया जा रहा है कि इसी के बाद हत्या की साजिश रची गई है लेकिन इसके अभी तक कोई पुख्ता सबूत नहीं मिल पाए है। पुलिस संदेह के आधार पर ही मामले की छानबीन कर रही है।


शूटरों से हत्या कराए जाने की आशंका
जिस तरह से रितेश मौर्या को गोली मारी गई है उससे एक आशंका यह है कि शूटरों ने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस उन शूटरों की तलाश में जुट गई है ताकि असल आरोपित तक भी पहुंचा जा सके। पुलिस का मानना है कि शूटर के पकड़े जाने के बाद यह साफ हो जाएगा कि आखिर किसने और क्यों रितेश मौर्या की हत्या कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed