{"_id":"6aef8dfb403231bcd40e9871","slug":"shopping-continued-until-late-at-night-in-the-markets-during-diwali-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1511923-2026-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: छोटी दिवाली पर बाजार में देर रात तक हुई खरीदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: छोटी दिवाली पर बाजार में देर रात तक हुई खरीदारी
विज्ञापन
-सजावट के सामान के साथ लावा, गट्टा और टेराकोटा के उत्पादों की भी हुई बिक्री
गोरखपुर। दिवाली से एक दिन पहले शनिवार को छोटी दिवाली पर शहर के बाजार में खरीदारों की भीड़ उमड़ी। सुबह से देर रात तक बाजार में खूब चहल-पहल रही। लोगों ने घरों को सजाने के लिए रंग-बिरंगी झालर, बिजली की लड़ियां, दीये और मोमबत्तियां खरीदीं। सजावटी सामान भी खूब बिके।
लोगों ने पारंपरिक सजावट के साथ आधुनिक रोशनी के सामान भी पसंद किए। मिट्टी के दीयों के साथ टेराकोटा से बने सजावटी सामान भी लोगों को आकर्षित करते रहे। इनमें हाथी, घोड़े, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां, दीपदान और घर सजाने के आकर्षक उत्पाद शामिल थे। पूजा के लिए लावा, गट्टा, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों की भी खूब बिक्री हुई। शहर के गोलघर, रेती चौक, पांडेयहाता, घंटाघर, असुरन और मोहद्दीपुर समेत प्रमुख बाजारों में देर रात तक रौनक बनी रही।
मिठाई और उपहारों की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ लगी रही। दिवाली पर घरों में पूजा और मेहमानों को उपहार देने के लिए मिठाइयों की खूब खरीदारी हुई। मिठाई की दुकानों पर लड्डू, पेड़ा, काजू कतली, बर्फी, रसगुल्ला और अन्य मिठाइयों की मांग रही। वहीं, गिफ्ट गैलरी में सूखे मेवे के पैक, चॉकलेट डिब्बे, सजावटी गिफ्ट हैंपर और आकर्षक पैकिंग वाले उपहार खरीदे गए। छोटी दिवाली पर देर रात तक बाजारों में खरीदारी का सिलसिला चलता रहा।