{"_id":"5f7ff09f8ebc3e9be601fc2f","slug":"shopkeeper-dead-body-found-on-railway-track-in-pipiganj-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: रेलवे ट्रैक पर मिला किराना व्यवसायी का शव, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: रेलवे ट्रैक पर मिला किराना व्यवसायी का शव, मचा हड़कंप
Fri, 09 Oct 2020 10:39 AM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 09 Oct 2020 10:39 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंचे परिजन व ग्रामीणों की जुटी भीड़।(इनसेट में मृतक की फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के पीपीगंज रेलवे स्टेशन के सामने शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति का रेलवे ट्रैक पर छत विछत शव मिलने से हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर कस्बे के लोगों की भीड़ जुटी तो मृतक की पहचान कन्हैया लाल कसौधन (40) पुत्र भगवानदास कसौधन निवासी वार्ड नंबर नौ हनुमत नगर के रूप में हुई। जिसके बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर मौके पर परिजन भी पहुंच गए।
विज्ञापन
जानकारी के मुकाबिक, 05065 गोरखपुर-पनवेल जो आनंदनगर जा रही थी उसके चालक द्वारा कैपियरगंज में दिए गए मेमो के मुताबिक सुबह करीब छह बजे ट्रेन गोरखपुर से आनंदनगर जा रही थी। इसी बीच अचानक एक व्यक्ति ट्रेन के इंजन के आगे आकर कूद गया, ट्रेन की गति तेज थी इसलिए ब्रेक लगाना खतरनाक हो सकता था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुची आनंदनगर जीआरपी एवं आरपीएफ नकहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार कन्हैया लाल कस्बे के वार्ड नंबर नौ हनुमत नगर में अपने मकान में किराने की दुकान चलाते थे, उनके परिवार में दो बेटियां और एक पुत्र है। बेटा करीब दस वर्ष का है जो जन्म से ही मूक बधिर है, जिसके इलाज में कन्हैया लाखो रुपये खर्च कर चुके थे।
विज्ञापन
भगवानदास के दो पुत्रों में कन्हैया बड़े थे। जबकि छोटा भाई गणेश इसी वार्ड में अलग मकान में आटा चक्की लगाकर मां बाप के साथ रहता है। कन्हैया ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसको लेकर लोग तरह तरह की चर्चा कर रहे है जबकि परिजन किसी भी तरह के विवाद से इनकार कर रहे हैं।