फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shohratgarh-Horilapur-Itwa road will be widened

Gorakhpur News: चौड़ी होगा शोहरतगढ़-होरिलापुर-इटवा मार्ग

Thu, 27 Mar 2025 11:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Mar 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
Shohratgarh-Horilapur-Itwa road will be widened
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। विधानसभा क्षेत्र के शोहरतगढ़-होरिलापुर-इटवा मार्ग के अवशेष भाग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। शीघ्र ही इस मार्ग का कार्य शुरू होगा।
इस मार्ग के सात मीटर चौड़ाई व आबादी भाग में सीसी मार्ग बन जाने से कई गांवों की आबादी को आवागमन में सुगमता होगी। लोगों ने शोहरतगढ़ विधायक के मार्ग के निर्माण के लिए किए गए प्रयास की सराहना किया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन के अनु सचिव शिव कुमार ने पीडब्ल्यूडी के प्रमुख अभियंता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष को पत्र लिखकर विभिन्न जनपदों के 10 मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की वित्तीय स्वीकृति मिलने की सूचना दी है। इन मार्गों में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा के प्रयास से विधानसभा क्षेत्र के शोहरतगढ़-होरिलापुर-इटवा मार्ग के 03.10 किमी अवशेष भाग का चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है। यह कार्य 1347.06 लाख रुपये में होगा। इस मार्ग के सात मीटर चौड़ाई व आबादी भाग में सीसी मार्ग बन जाने से भटपुरवा,परसोहिया, भैंसहवा, गुलरिहा, गंगवा छतिया, डबरा, मधवापुर, होरिलापुर, मिश्रौलिया व कुर्सीडीहा समेत एक दर्जन गांवों की आबादी को आवागमन में सुगमता होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने कहा कि शासन स्तर से पूरे प्रदेश में विभिन्न जनपदों के केवल 10 मार्गों के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की वित्तीय स्वीकृति मिला है। इसमें एक मार्ग शोहरतगढ़ का भी है। आने वाले समय में ऐसी कई परियोजनाएं धरातल पर दिखाई देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed