{"_id":"649e9db10f854e216e04c386","slug":"shohde-again-posted-photo-due-to-non-deletion-of-photo-from-cyber-cell-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता ने पुलिस से लगाई गुहार: साहब, केस दर्ज होने के बाद भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बेटी की फोटो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता ने पुलिस से लगाई गुहार: साहब, केस दर्ज होने के बाद भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही बेटी की फोटो
Fri, 30 Jun 2023 02:47 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 30 Jun 2023 02:47 PM IST
सार
परिजन बुधवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से मुलाकात कर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ मामले की जांच के लिए गोरखनाथ पुलिस को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : iStock
विस्तार
एक साल पहले आईटी एक्ट का केस दर्ज करने के बाद भी साइबर सेल और गोरखनाथ पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल हो रही युवती की फोटो को डिलीट कराना भूल गई। पुलिस की इस कार्यप्रणाली से शोहदे को बल मिला और उसने एक महीना पहले युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर दोबारा वायरल कर दी। इसके बाद परिजन परेशान हो उठे। पीड़िता के पिता ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर शोहदे पर कार्रवाई एवं वायरल फोटो को हटवाने की गुहार लगाई है।
पीड़ित पिता ने एसएसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि एक साल पहले शोहदे ने बेटी को बदनाम करने के उद्देश्य से उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी थी। इसकी शिकायत करने पर गोरखनाथ पुलिस ने जून 2022 में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
इसे भी पढ़ें: बीएससी की छात्रा से छेड़खानी, फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने वायरल फोटो को न तो डिलीट कराई और ना ही आरोपी के खिलाफ कोई कार्रवाई की। केस दर्ज होने के एक साल भी अभी उसकी विवेचना लंबित है। इस बीच शोहदे ने एक महीना पहले बेटी की फोटो से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर दोबारा वायरल कर दी।
इसके बाद बेटी का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। परिजन बुधवार को एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से मुलाकात कर कार्रवाई की गुहार लगाई। एसएसपी ने पीड़ित परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देने के साथ मामले की जांच के लिए गोरखनाथ पुलिस को निर्देशित किया है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन