फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Molestation with BSC student photo viral arrested in gorakhpur

Gorakhpur News: बीएससी की छात्रा से छेड़खानी, फोटो वायरल करने वाला गिरफ्तार

Fri, 30 Jun 2023 02:37 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Fri, 30 Jun 2023 02:37 PM IST
सार

एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Molestation with BSC student photo viral arrested in gorakhpur
छेड़खानी के आरोप में राजघाट में पकड़ा गया रोहिल - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले के राजघाट क्षेत्र में बीएससी की छात्रा से छेड़खानी व अश्लील फोटो बनाकर वायरल करने का मामला सामने आया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


आरोपी की पहचान राजघाट के पहाड़पुर निवासी रोहिल खान के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, राजघाट इलाके में रहने वाली एक युवती अलीनगर के एक कॉलेज से बीएससी कर रही है। पिछले एक साल से पहाड़पुर का रोहिल उसका पीछा करता है।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: नौकरी के नाम पर चार लाख हड़पे, कागजात पर करा लिया छह बाइकों का लोन
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रा का कहना है कि आते-जाते कमेंट करता है। उसने रास्ते में रोककर कई बार छेड़खानी की। इसी बीच किसी तरह नंबर पाकर व्हाट्सएप मैसेज करने लगा। छात्रा को लगा कि व्हाट्सएप पर उसे समझा देगी, लेकिन उसके डीपी से फोटो लेकर उसे एडिट कर अश्लील बनाकर वायरल कर दिया।

जब इसकी जानकारी छात्रा को हुई तो वह थाने पहुंच गई। छात्रा की तहरीर पर राजघाट पुलिस ने मंगलवार को आरोपी पर केस दर्ज कर लिया था। बृहस्पतिवार को आरोपी को गिरफ्तार कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed