फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shohda took away girl from house in Gorakhpur

Gorakhpur News: गोरखपुर में घर से किशोरी को उठा ले गया शोहदा, पुलिस ने दर्ज किया केस

Sat, 11 Mar 2023 01:31 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 11 Mar 2023 01:31 PM IST
सार

किशोरी के पिता ने तहरीर में लिखा है कि शास्त्रीपुरम का रहने वाला चंद्रमोहन तिवारी उनकी बेटी को बार-बार धमकी देता था और परेशान करता था। कई बार उसे डांटा भी गया। इसकी शिकायत घर पर करने पर उसके पिता वशिष्ठ तिवारी और बड़े भाई आनन्द तिवारी बार-बार धमकी देते रहे हैं।

विज्ञापन
Shohda took away girl from house in Gorakhpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

गोरखपुर जिले में चिलुआताल इलाके के एक कॉलोनी से 16 वर्षीय किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया। आरोप है कि घर के पास ही रहने वाला शोहदा परेशान करता था और बृहस्पतिवार को धमकी देकर किशोरी का अपहरण कर लिया। पुलिस ने आरोपी युवक चंद्रमोहन तिवारी, उसके पिता वशिष्ठ तिवारी और भाई आनन्द तिवारी के खिलाफ अपहरण और धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, किशोरी के पिता ने तहरीर में लिखा है कि शास्त्रीपुरम का रहने वाला चंद्रमोहन तिवारी उनकी बेटी को बार-बार धमकी देता था और परेशान करता था। कई बार उसे डांटा भी गया। इसकी शिकायत घर पर करने पर उसके पिता वशिष्ठ तिवारी और बड़े भाई आनन्द तिवारी बार-बार धमकी देते रहे हैं।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को बेटी घर में अकेली थी। इसका फायदा उठाकर आरोपी घर से डरा धमका कर अपहरण कर फरार हो गए। घटना से पूरा परिवार डरा है, बच्ची को जान का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed