फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   shocking news, siddharthnagar Eight Indian tourists died in Nepal

जानलेवा हीटर: नेपाल में दम घुटने से आठ भारतीयों की मौत

Tue, 21 Jan 2020 09:00 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु)
डिजिटल न्यूज डेस्क, सिद्धार्थनगर (कपिलवस्तु) Published by: विजय जैन Updated Tue, 21 Jan 2020 09:00 PM IST
विज्ञापन
shocking news, siddharthnagar Eight Indian tourists died in Nepal
इसी रिजॉर्ट में ठहरे थे भारतीय पर्यटक। - फोटो : अमर उजाला

नेपाल के मकवानपुर जिले के दामन स्थित एक रिजॉर्ट में ठहरे आठ भारतीय पर्यटकों की दम घुटने से मौत हो गई। ये सभी केरल के निवासी थे।

विज्ञापन


केरल से 15 पर्यटकों का जत्था नेपाल गया था। मकवानपुर जिले के दामन स्थित एक रिजॉर्ट में एक कमरे में आठ लोग ठहरे थे। ठंड से बचने के लिए वे गैस हीटर जलाकर सो रहे थे। रात में दम घुटने से सभी बेहोश हो गए। नेपाल पुलिस ने उन्हें तत्काल हेलीकॉप्टर से काठमांडू के एम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान सभी की मौत हो गई। पुलिस प्रवक्ता डीआईजी शैलेश थापा क्षेत्री ने बताया कि मृतकों में रंजीत कप (38), इंद्र (34), प्रवीण (37), शरिया (32), अभि (5), अर्चना (7), वैष्णो (5) और बद्रा कप (9) शामिल हैं। शवों को पोस्टमार्टम के लिए काठमांडू के महराजगंज अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन


विदेश मंत्री ने जताया शोक
भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मकवानपुर के दामन में आठ भारतीय नागरिकों की मौत पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि काठमांडू स्थिति भारतीय दूतावास के अधिकारियों को अस्पताल भेजा गया है। इस संबंध में केरल के सीएम पी विजयन ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर आवश्यक मदद का अनुरोध किया था। भारतीय दूतावास पोस्टमार्टम के बाद शवों को उनके परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया पूरी करने में जुटा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed