फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   shocking news, girl became mother, again marraige

गर्भवती होते ही जिस प्रेमिका को ठुकराया था, बच्चा होते ही उसी से करनी पड़ी शादी

Tue, 21 Jan 2020 08:05 PM IST
विजय जैन डिजिटल न्यूज डेस्क,धनघटा (संतकबीरनगर)।
डिजिटल न्यूज डेस्क,धनघटा (संतकबीरनगर)। Published by: विजय जैन Updated Tue, 21 Jan 2020 08:05 PM IST
सार

  • दो साल पहले धनघटा क्षेत्र की किशोरी का महुली क्षेत्र के युवक से बढी थी नजदीकियां
  • शादी का झांसा देकर बना लिया था शारीरिक संबंध,गर्भ ठहरा तो बिगड़ गई थी बात
  • रविवार को किशोरी ने सीएचसी मलौली में बच्चे को दी जन्म

 

विज्ञापन
shocking news, girl became mother,  again marraige
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक 16 वर्षीय किशोरी की मंगलवार को बाबा दानीनाथ शिव मंदिर में आनन- फानन में हुई शादी की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नही है। दो साल से किशोरी का प्रेम संबंध महुली क्षेत्र के रहने वाले प्रेमी युवक से चल रहा था। शादी का झांसा देकर प्रेमी उससे शारीरिक संबंध बनाया। इस बीच कुंवारी पर ही किशोरी गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


पहले परिजन गर्भपात कराने चाहे,लेकिन उसमें सफल नहीं हुए। रविवार को किशोरी ने सीएचसी मलौली में बच्चे को जन्म दी। मामला धनघटा थाने पर पहुंचा। पुलिस और रिश्तेदारों ने युवक के परिजनों पर दबाव बनाया। उसके बाद सामाजिक और कानूनी दबाव में प्रेमी को किशोरी को अपनाना पड़ा।
विज्ञापन


धनघटा क्षेत्र के एक गांव निवासी 16 वर्षीय किशोरी के घर पर महुली क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले युवक का दो साल पहले आना जाना शुरू हुआ था। धीरे- धीरे किशोरी और युवक के बीच नजदीकियां बढी तो दोनों का प्रेम परवान चढने लगा। युवक उसके साथ शादी करने की बात कहकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा कर शारीरिक संबंध बना लिया।इसी बीच किशोरी गर्भवती हुई तो उसके परिवार के लोगो तक बात पहुंची। पहले तो परिवार के लोग किशोरी को भला बुरा कहकर डांट फटकार लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके बाद गर्भपात कराने का भी प्रयास होने लगा, लेकिन किसी कारण से गर्भपात नही कराया जा सका। रविवार को किशोरी को प्रसव पीड़ा हुई तो परिजन उसे लेकर सीएचसी मलौली पहुंचे, जहां वह पुत्र का जन्म दी। उसके बाद किशोरी के परिवार के लोग युवक से शादी करके किशोरी और बच्चे को अपने साथ ले जाने की बात कही तो वह इंकार कर दिया। मामला बना नही तो किशोरी के परिजन धनघटा थाने पर पहुंचे और रिश्तेदारों से भी युवक पर शादी के लिए दबाव बनवाने लगे।

पुलिस और रिश्तेदारों के दबाव पर मंगलवार को युवक और उसके परिजन धनघटा पहुंचे और किशोरी को बाबा दानीनाथ शिव मंदिर धनघटा पर ले जाकर शादी करा दिया। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि किशोरी के परिजन थाने पर आए थे। उसके बाद वह लोग फिर चले गए। बाद में पता चला कि युवक और किशोरी की शादी परिवार के लोग कर दिए। इस मामले में अभी तक कोई तहरीर नही मिली है। तहरीर मिली तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed