{"_id":"62baa649d7eca609580e849a","slug":"sho-removed-for-making-victim-sit-in-police-station-unnecessarily","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur: पीड़ित को बेवजह थाने में बैठाने पर हटाए गए थानेदार, वीडियो हुआ था वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur: पीड़ित को बेवजह थाने में बैठाने पर हटाए गए थानेदार, वीडियो हुआ था वायरल
Tue, 28 Jun 2022 12:27 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:27 PM IST
सार
25 जून को गगहा थाने पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में छोटे बच्चों संग पहुंचीं महिला फरियादियों को गगहा पुलिस ने पांच घंटे थाने पर बैठा लिया था। इस दौरान गगहा थाना पर बैठी महिलाओं एवं छोटे बच्चों की रोते-बिलखते वीडियो वायरल हुआ था।
विज्ञापन
up police demo
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले के गगहा थाने में बिना वजह पीड़ित को पांच घंटे तक बैठाए जाने के मामले में थानेदार संजय कुमार सिंह को हटाकर अपराध शाखा भेज दिया गया है। वहीं, कुछ दिन पहले जनसुनवाई के दौरान लापरवाही में हटाए गए इंस्पेक्टर विनोद कुमार अग्निहोत्री को गगहा का नया थानेदार बनाया गया है।
जानकारी के मुताबिक, 25 जून को गगहा थाने पर आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में छोटे बच्चों संग पहुंचीं महिला फरियादियों को गगहा पुलिस ने पांच घंटे थाने पर बैठा लिया था। इस दौरान गगहा थाना पर बैठी महिलाओं एवं छोटे बच्चों की रोते-बिलखते वीडियो वायरल हुआ था।
पांच घंटे बाद मामला एसएसपी के संज्ञान में आने पर महिलाओं को छोड़ दिया गया था। महिला फरियादियों ने पुलिस पर बदसलूकी का आरोप लगाया था। आरोप है कि पीड़िता को न्याय देने की जगह उसे ही आरोपी बनाकर पुलिस उत्पीड़न करने लगी। मामले का संज्ञान लेते हुए एसएसपी ने कार्रवाई कर दी।