फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   shivpal singh yadav visit gorakhpur with Parivartan Rath yatra for UP election 2022

गोरखपुर में बोले शिवपाल सिंह यादव: भाजपा को हराने के लिए प्रसपा का विलय सपा में करने को तैयार, परिवर्तन रथ यात्रा लाएगा बदलाव

Thu, 11 Nov 2021 09:35 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Nov 2021 09:35 PM IST
सार

प्रसपा नेता शिवपाल यादव बृहस्पतिवार को परिवर्तन रथ यात्रा के साथ गोरखपुर आए। पहले यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया, फिर चंपादेवी पार्क में जनसभा हुई।

विज्ञापन
shivpal singh yadav visit gorakhpur with Parivartan Rath yatra for UP election 2022
गोरखपुर में शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा को हराने के लिए वह किसी से भी समझौता कर सकते हैं। अपनी शर्तों पर सपा से समझौता के साथ ही पार्टी का विलय करने को भी तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जनता से जो वादा किया था उसे पूरा नही किया। इसीलिए भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा से रथयात्रा लेकर निकले हैं और गुरु गोरखनाथ की तपस्थली पर आए हैं।

विज्ञापन


प्रसपा नेता शिवपाल यादव बृहस्पतिवार को परिवर्तन रथ यात्रा के साथ गोरखपुर आए। पहले यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया, फिर चंपादेवी पार्क में जनसभा हुई। इसमें शिवपाल सिंह ने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा के माध्यम से जनता को यह संदेश देना चाह रहे हैं कि भाजपा ने सबको छलने का काम किया है। इसे उखाड़ फेकने के लिए हर गरीब, नौजवान, किसान को आगे आना होगा। भाजपा ने कहा था कि गंगा साफ होगी पर गंगा आज भी मैली है। विदेश से काला धन वापस लाने का दावा झूठा साबित हुआ। 100 दिन में भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा था लेकिन भ्रष्टाचार और बढ़ गया है।
विज्ञापन


प्रसपा के अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारी बेलगाम हो गए हैं। थानेदार एमपी, एमएलए की बात नहीं सुनते हैं। हमारी सरकार थी तो हमारे जिलाध्यक्ष, विधानसभा क्षेत्र के अध्यक्ष की बात को डीएम व एसएसपी नजरअंदाज नहीं कर पाते थे। प्रसपा नेता ने कहा कि प्रदेश में जब हमारी सरकार बनेगी तो हर परिवार के एक लड़की, लड़के को नौकरी दी जाएगी। बेरोजगार युवकों को पांच लाख की आर्थिक मदद देकर रोजगार के लिए प्रेरित किया जाएगा। हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान, नौजवान की बात न सुनने वाले को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं : आदित्य

प्रसपा के राष्ट्रीय सचिव आदित्य यादव ने कहा कि यह सरकार गरीब किसान और नौजवान की बात नही सुनती है। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। शिवपाल यादव जब सरकार में थे तो योजनाओं का लाभ आम लोगों को मिला था। इस सरकार की योजनाओं का लाभ खास वर्ग को मिल रहा है। भाजपा सरकार में अराजकता चरम पर है।

इतना भ्रष्टाचार जीवन में नहीं देखा : जयप्रकाश
पूर्व मंत्री जयप्रकाश यादव ने कहा कि राजनीति का दांव-पेंच नहीं जानते हैं। पहलवान रहे हैं और इसका हर दांव जानते हैं। सरकार हमने भी चलाई है। यह दावा नहीं करते की राजा हरिश्चंद्र हैं, पर इतना भ्रष्टाचार हमने अपने जीवन में नहीं देखा है।

अंशुमान सिंह ने किया रथयात्रा का स्वागत
प्रसपा के किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अंशुमान सिंह ने परिवर्तन रथयात्रा का पैडलेगंज में स्वागत किया। शिवपाल यादव का रथ पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से लाद दिया। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष श्याम नारायन यादव, यासिर हयात, बृजनाथ मौर्य, हाजी तहब्बर हुसैन, देवेंद्र सिंह, कपिलमुनि यादव, अजय यादव, अखिलेश मौर्य, धीरज गुप्ता, गिरेंद्र यादव, दीनानाथ रावत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed