{"_id":"6ad3e9b51cf0ae3432099e83","slug":"shivam-was-murdered-out-of-a-grudge-stemming-from-his-marriage-to-a-predatory-bride-and-a-dispute-over-land-seizure-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1489641-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: लुटेरी दुल्हन से शादी और जमीन कब्जाने की खुन्नस में की गई थी शिवम की हत्या ु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: लुटेरी दुल्हन से शादी और जमीन कब्जाने की खुन्नस में की गई थी शिवम की हत्या ु
विज्ञापन
गोरखपुर। लुटेरी दुल्हन से शादी और जमीन कब्जाने की खुन्नस में चचेरे भाइयों ने शिवम उर्फ आदर्श पांडेय की हत्या कर दी थी। हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के करनपुरा गांव में हुई वारदात के बाद भागे दोनों चचेरे भाइयों राधेश्याम पांडेय और लवकुश को पुलिस ने शनिवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में जमीन के विवाद और पुरानी पारिवारिक रंजिश को हत्या की वजह बताया गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डबल बैरल बंदूक, कारतूस और वारदात के बाद भागने में इस्तेमाल मोपेड बरामद की है। आरोपियों को रविवार को स्पेशल कोर्ट में पेश कर जेल भेजने की तैयारी है। मेथौली निवासी सुदामा पांडेय उर्फ गामा का करनपुरा गांव में नेवासा था। उनके बड़े भाई राम पलट के बेटे राधेश्याम और लवकुश गांव में रहकर खेती करते थे। सुदामा की भी गांव में जमीन थी, जिसको लेकर दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। सुदामा की मौत के बाद उनका छोटा बेटा शिवम अपने हिस्से की खेती देखने लगा था।
बृहस्पतिवार को शिवम विवादित खेत की जुताई कराने ट्रैक्टर लेकर पहुंचा तो राधेश्याम ने जुताई करने से मना कर दिया। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और ट्रैक्टर चालक वहां से चला गया। कुछ देर बाद लवकुश भी मौके पर पहुंचा। आरोप है कि उसके ललकारने पर राधेश्याम ने डबल बैरल बंदूक से शिवम को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल शिवम की मौत हो गई। उसकी बहन की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या प्राथमिकी दर्ज की थी।
एसपी नार्थ राजेश घुनावत के अनुसार, एसओजी और स्वाट टीम ने शनिवार को दोनों आरोपियों को गांव के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में राधेश्याम ने बताया कि सुदामा अपने जीवनकाल में धीरे-धीरे भाइयों के हिस्से की जमीन पर कब्जा करने लगे थे। उनकी मौत के बाद शिवम भी जमीन पर कब्जा करने लगा था। हाल ही में उसने एक स्थान पर टिनशेड डाल दिया था। इसके बाद विवादित जमीन को जोतने पहुंच गया था। इसी बात को लेकर राधेश्याम के मन में नाराजगी थी। वहीं, लवकुश ने बताया कि सुदामा ने उसकी शादी ऐसी महिला से कराई थी, जो करीब दो महीने बाद ही घर में रखे सभी जेवर लेकर चली गई थी। आरोपी के मुताबिक, इस घटना के बाद से ही उसके मन में सुदामा और उनके परिवार के प्रति नफरत थी। पुलिस के अनुसार, दोनों ने इसी रंजिश में शिवम की हत्या की।