{"_id":"665ba4d5ab320aa0210e6b34","slug":"shashank-was-murdered-for-protesting-against-robbing-a-mobile-phone-gorakhpur-news-c-7-gkp1006-576867-2024-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: इस बात का शशांक ने किया था विरोध, इन्होंने कर दी शशांक की हत्या-ऐसे आए पकड़ में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: इस बात का शशांक ने किया था विरोध, इन्होंने कर दी शशांक की हत्या-ऐसे आए पकड़ में
Sun, 02 Jun 2024 05:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 05:59 PM IST
सार
शशांक अपने मित्र अमन राय को छोड़ने अन्य दोस्तों संग शहर के लिए निकला। अमरूद मंडी के पास ही आरोपियों ने शशांक को रास्ते में रोक लिया और उसका मोबाइल फोन लूटने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर गोली मार दी थी, जिससे मौत हो गई।
विज्ञापन
गिरफ्तार तीनों आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजघाट इलाके के अमरूद मंडी के पास बृहस्पतिवार की देर रात शशांक पांडेय की गोली मारकर की गई हत्या का पुलिस ने शनिवार को पर्दाफाश कर दिया। इस मामले में पुलिस ने एक बाल अपचारी समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में पता चला कि मोबाइल छीनने का विरोध करने पर शशांक को गोली मारी गई थी। आरोपियों के पास से पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल देसी पिस्टल बरामद किया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। जबकि, बाल अपचारी को बाल सुधार गृह भेजा गया।
आरोपियों की पहचान अमरूद मंडी निवासी विजय निषाद, छोटू साहनी और करन चौहान के रूप में हुई है। यह सभी मारपीट कर लूट करने के मामले में पहले भी जेल जा चुके हैं। जानकारी के मुताबिक, गीडा के भिलोरा निवासी विनोद उर्फ पप्पू पांडेय के बेटे शशांक ने बृहस्पतिवार रात में रामगढ़ताल क्षेत्र के रानीबाग निवासी अपने पुराने मित्र अमन राय एवं गांव के अमरीश, वरूण, दादू, नितेश के साथ गांव के ही पश्चिम लल्ला के बगिया में
विज्ञापन
शराब पार्टी मनाई। इसके बाद शशांक अपने मित्र अमन राय को छोड़ने अन्य दोस्तों संग शहर के लिए निकला। अमरूद मंडी के पास ही आरोपियों ने शशांक को रास्ते में रोक लिया और उसका मोबाइल फोन लूटने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर गोली मार दी थी, जिससे मौत हो गई।
एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने घटना का पर्दाफाश कर लिया है। आरोपियों को जेल भिजवा दिया गया।