फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shankaracharya Swamishri Avimukteshwarananda will come to Gorakhpur today on a three-day visit.

Gorakhpur News: जानिए कब आएंगे जगद्गुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद, समागम और गीता प्रेस का भी करेंगे दर्शन

Sun, 31 Mar 2024 07:02 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: रोहित सिंह Updated Sun, 31 Mar 2024 07:02 PM IST
विज्ञापन
Shankaracharya Swamishri Avimukteshwarananda will come to Gorakhpur today on a three-day visit.
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के विशेष प्रतिनिधि हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

ज्योतिष्पीठाधीश्वर, जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्री अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती एक अप्रैल को तीन दिवसीय दौरे पर गोरखपुर प्रवास पर आ रहे हैं। सोमवार को शंकराचार्य दोपहर 3:30 बजे गोरखपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। जहां उनके अनुयाई और शिष्यों का समूह उनका स्वागत करेगा।

विज्ञापन


एयरपोर्ट से शंकराचार्य का काफिला, नंदानगर, कूड़ाघाट तिराहे से होते हुए, सिंघड़िया, रनीडीहा, सूबा बाजार होते हुए, देवरिया बाईपास के रास्ते सहारा स्टेट में पहुंचेगा। यहां आयोजक मंडल के द्वारा उनका भव्य स्वागत, पालकी शोभायात्रा और महिलाओं के द्वारा कलश यात्रा निकालकर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


करीब शाम 4:30 बजे शंकराचार्य सहारा स्टेट में पहुंच जाएंगे। 15 मिनट के विश्राम के बाद वह सहारा के 6/ 20 बहार क्लस्टर स्थित पार्क में आयोजित, श्रद्धालुओं- भक्तों के बीच उपस्थित होकर, उन्हें अपना दर्शन मार्गदर्शन प्रदान करेंगे। इस दौरान उनके स्वागत में चरण पादुका पूजन, आरती सब शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल लोगों को प्रसाद वितरण के बाद पहले दिन का कार्यक्रम पूर्ण होगा और शंकराचार्य विश्राम की स्थिति में चले जाएंगे। 2 अप्रैल की सुबह शंकराचार्य अपने भक्तों के बीच 5 बजे से दर्शन-आशीर्वाद के लिए उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 7 बजे उनका काफिला गोरखनाथ मंदिर बाबा गोरखनाथ के दर्शन के लिए प्रस्थान कर जाएगा।

मंदिर दर्शन के उपरांत वह पुन: सहारा स्टेट में आयोजित कार्यक्रम में, भक्तों के बीच आशीर्वाद प्रवचन के लिए उपलब्ध होंगे। इसके बाद यहां से सुबह 11 बजे वह सिकरीगंज के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां भूमिधर इंटर कॉलेज परिसर में स्थापित ब्रह्मलीन पंडित श्यामाचरण शुक्ल दाढ़ी बाबा, एवं सरोजिनी शुक्ला की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

इसके बाद उपस्थित श्रद्धालु श्रोताओं को संबोधित करेंगे। साथ ही काशी के विद्वान यज्ञाचार्य के मार्गदर्शन में चल रहे श्रीविष्णु महायज्ञ एवं, अयोध्या धाम श्रीराम बलल्भाकुंज के कथाव्यास, भागवत शीरोमणि आचार्य बलराम दास के श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ में सम्मिलित होंगे।


ये जानकारी आयोजक, एडवोकेट मनीष कुमार पांडेय और मीडिया इंचार्ज मुकेश पांडेय ने दी। बताया कि शंकराचार्य अपनी इस यात्रा में गीता प्रेस भी भ्रमण के लिए जाएंगे। संभावित तिथि 2 अप्रैल की है। इसकी जानकारी गीता प्रेस प्रबंधन को दे दी गई है। समय का निर्धारण गोरखपुर पहुंचने पर पहली अप्रैल को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed