{"_id":"6179c156a80a3c4a7461c06f","slug":"shankaracharya-of-govardhan-math-puri-will-come-today-gorakhpur-city-news-gkp414480693","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म-कर्म: आज गोरखपुर आएंगे गोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य, कल होगी धर्म सभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म-कर्म: आज गोरखपुर आएंगे गोवर्धन मठ पुरी के शंकराचार्य, कल होगी धर्म सभा
Thu, 28 Oct 2021 02:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 02:27 PM IST
विज्ञापन
शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन मठ पुरी पीठ के 145वें शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती गोरखपुर शहर में गुरुवार यानी आज शाम 05:30 बजे काली मंदिर, गोलघर पहुंचेंगे। वहां उनका स्वागत किया जाएगा। वहां से वह गाजे-बाजे के साथ तारामंडल स्थित राजेश सिंह के आवास पर जाएंगे। रात्रि विश्राम वह यहीं पर करेंगे। यह जानकारी आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी रमेंद्र प्रताप चंद व बृजेश त्रिपाठी ने दी। वहीं धर्मसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी शामिल हो सकते हैं।
बताया कि शंकराचार्य 29 अक्तूबर को सुबह 11:30 बजे से अपने प्रवास स्थल पर संगोष्ठी व दीक्षा कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। शाम 5 बजे से गीता वाटिका में धर्मसभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने नगर के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक व व्यापारिक संगठनों से संपर्क कर सहयोग मांगा है।
पतंजलि योगपीठ व भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के पूर्वांचल प्रभारी हरिनारायण धर दूबे, गुरुकृपा संस्थान के बृजेश त्रिपाठी, भाजपा महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री अर्चना सिंह, राष्ट्रीय गौरव दल के संयोजक कौस्तुभ मणि त्रिपाठी, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के चंद्रेश्वर, पूर्वांचल शिक्षा विचार मंच के मनोज शर्मा सहित अनेक संगठनों ने बैठक कर कार्यक्रम की सफलता हेतु विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन
बैठक में आयोजन समिति के राजा त्रिपाठी, सचिव राजेश सिंह व उपाध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, जयशंकर पाल, राघवेंद्र सिंह, अजय पांडेय, अरविंद सिंह, पार्षद अशोक मिश्रा, संजय सिंह, राजेश द्विवेदी, अजीत सिंह, रामकिंकर, कमलदास आदि मौजूद रहे।
गोवर्धन मठ पुरी पीठ के 145वें शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती इस महीने के आखिरी सप्ताह में शहर में दो दिन प्रवास करेंगे। 28 अक्तूबर की शाम वे आएंगे और 29 अक्तूबर को धर्मसभा में शिरकत करेंगे। आयोजन समिति की ओर से तैयारी बैठक तारामंडल स्थित बुद्ध विहार पार्ट ए में आयोजित की गई, जिसमें कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा हुई।