फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Shaheed Ashfaq Ullah Khan Zoological Garden has potential opening date announced

नए साल में गोरखपुर वासियों को मिलेगा चिड़ियाघर का तोहफा, जानिए उद्घाटन की तारीख

Thu, 17 Dec 2020 07:12 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 17 Dec 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Shaheed Ashfaq Ullah Khan Zoological Garden has potential opening date announced
gorakhpur zoo - फोटो : अमर उजाला।
बहुप्रतिक्षित अशकाफ उल्ला खां प्राणि उद्यान गोरखपुर को लेकर इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली है। 12 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आत्यिनाथ इस प्राणि उद्यान का लोकार्पण कर सकते हैं। इसे लेकर तैयारियां जांचने के लिए कमिश्नर जयंत नार्लिकर ने विभिन्न विभागों के अफसरों की 23 दिसंबर को दोपहर एक बजे प्राणि उद्यान परिसर के इंट्रेश प्लाजा के ओपन थिएटर में बैठक बुलाई है।
विज्ञापन


हालांकि कमिश्नर जयंत नार्लिकर का कहना है कि लोकार्पण की तिथि अभी फाइनल नहीं हुई है। मगर यह तय है कि नए साल के शुरूआत में ही मुख्यमंत्री प्राणि उद्यान का तोहफा जनता को देंगे।
विज्ञापन





कमिश्नर ने कहा कि पशुओं को विभिन्न स्थानों से लाने के अलग नियम व मानक हैं। अलग-अलग पशुओं के लिए अलग तापमान का ध्यान रखना होता है। आने के बाद उन्हें क्वारंटीन करना पड़ेगा। इन सब में थोड़ा समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कमिश्नर ने बताया कि शुरूआत में 27 बाड़ों में पशु रखे जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह रोजाना प्राणी उद्यान के निर्माण की प्रगति जांच रहे हैं। इसे समय से पूरा करने को लेकर मुख्यमंत्री का विशेष निर्देश है।


बुधवार को संयुक्त विकास आयुक्त उग्रसेन पांडेय की तरफ से कमिश्नर के बैठक की जिन अफसरों को सूचना भेजी गई है। उनमें डीएम, सीडीओ, एसपी सिटी, मुख्य वन संरक्षक, प्राणि उद्यान के निदेशक, विद्युत निगम और जल निगम के मुख्य अभियंता, प्रभागीय वनाधिकारी, संयुक्त आयुक्त उद्योग, अपर निदेशक पशुपालन, महाप्रबंधक उप्र राजकीय निर्माण निगम और महाप्रबंधक उद्योग के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed