फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Sex racket busted, three arrested

Gorakhpur News: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार

Tue, 15 Jul 2025 02:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Sex racket busted, three arrested
चिलुआताल (गोरखपुर)। चिलुआताल थाना क्षेत्र के मिलेनियम सिटी, करीमनगर के एक मकान में देह व्यापार (सेक्स रैकेट) का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। रविवार रात सीओ कैंपियरगंज विवेक कुमार तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापा मारा। मौके से दो महिलाएं और दो पुरुष पकड़े गए। एक नाबालिग लड़की भी पकड़ी गई है। यह मकान बदन सिंह नाम के व्यक्ति का है, जिसने किराये पर दिया था।
विज्ञापन

पकड़े गए लोगों की पहचान बृजेश कुमार साहनी उर्फ विजय, निवासी एकला नंबर दो, थाना गुलरिहा, महिला बिट्टू और प्रेम साहनी निवासी हरसेवकपुर नंबर दो के रूप में हुई। हालांकि पूछताछ के बाद पुलिस ने एक महिला और दो पुरुष के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम और पॉक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मिलेनियम सिटी स्थित बदन सिंह के फ्लैट में फर्स्ट फ्लोर पर तीन किराएदार रहते हैं। जबकि नीचे ग्राउंड फ्लोर पर बृजेश और बिट्टू रहते हैं। शुक्रवार को दो युवक घर पर आए। वे सीधे फर्स्ट फ्लोर पर स्थित एक कमरे का दरवाजा खटकाने लगे। अंदर से एक महिला निकली। दोनों युवकों ने अपने पास से मोबाइल फोन निकाला और एक लड़की की तस्वीर दिखाई। दोनों बोले इस लड़की से मिलना है। उसने ही बुलाया है। इसके बाद महिला नाराज होकर बोली- यहां ऐसी कोई लड़की नहीं रहती है। इसके बाद दोनों लड़के मोबाइल से बात करते हुए ग्राउंड फ्लोर वाले रूम में चले गए। यह देखकर महिला ने विरोध किया। बृजेश और बिट्टू से कहा- यहां गलत काम नहीं होने देंगे। इस पर दोनों ने देख लेने की धमकी दी। महिला किराएदार ने चिलुआताल थाने में कॉल कर देह व्यापार कराए जाने की सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने छापा मारा तो सैक्स रैकेट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ कैंपियरगंज ने बताया कि रविवार को सूचना मिली कि मिलेनियम सिटी के एक मकान में देह व्यापार चल रहा है। इसे गंभीरता से लेते हुए उन्होंने थाना प्रभारी अतुल श्रीवास्तव को स्पोर्ट्स कॉलेज चौराहे पर बुलाया और बताए गए मकान पर छापा मारा। मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ में सामने आया कि यह मकान किराए पर लेकर कमरे में देह व्यापार किया जा रहा था। दो महिलाएं व दो पुरुष पकड़े गए। इनमें एक नाबालिग भी मिली। जिसे सीडब्ल्यूसी (बाल कल्याण समिति) को सौंपा गया है।
सीओ ने बताया कि मकान मालिक की भूमिका की जांच चल रही है। यदि वह इस रैकेट की जानकारी के बावजूद मकान किराए पर दिए होंगे तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

80 ने क्यूआर कोड पर किया है पेमेंट : जांच के दौरान पुलिस को घर से क्यूआर कोड भी मिला है। धंधेबाज इसी पर ऑनलाइन पेमेंट लेते थे। क्यूआर कोड पर करीब 80 लोगों ने पेमेंट किया है। पुलिस उनकी जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed