फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven year old girl died of snakebite in kushinagar

कुशीनगर: घर के बाहर खेल रही थी सात साल की बालिका, सर्पदंश से हुई मौत

Mon, 19 Jul 2021 03:05 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर।
अमर उजाला नेटवर्क, कुशीनगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 19 Jul 2021 03:05 PM IST
सार

बतरौली गांव में घर से बाहर खेलते समय सर्प ने डंस लिया।

विज्ञापन
Seven year old girl died of snakebite in kushinagar
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के बतरौली गांव में घर के बाहर खेल रही सात साल की बालिका को एक विषैले सर्प ने डंस लिया। परिजन उसे जिला अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के बतरौली गांव निवासी रामू की सात वर्षीय बेटी आंचल अपने घर के बाहर खेल रही थी। उसी दौरान कहीं से विषैला सर्प निकलकर उसके पैर में डंस लिया। उसकी चीख सुनकर परिजन घर से बाहर निकले, तब तक सर्प वहां से जा चुका था। बालिका के पैर से खून निकलते देख परिजन घबरा गए और उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


आंचल अपने माता-पिता की चार संतानों में सबसे बड़ी बेटी थी और इसी वर्ष उसका नामांकन गांव के प्राथमिक विद्यालय में पहली कक्षा में हुआ था। उसकी एक और छोटी बहन तथा दो छोटे भाई हैं। उसके पिता घर से बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता है। आंचल की मौत के बाद से उसकी मां और घर के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed