फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven trips of two trains were increased many trains were given stoppages.

यात्रीगण कृपया ध्यान दें: दो गाड़ियों के सात फेरे बढ़ाए गए, कई गाड़ियों को दिया गया स्टापेज

Sat, 07 Oct 2023 03:21 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sat, 07 Oct 2023 03:21 PM IST
सार

09525 ओखा-नाहरलगुन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 28 तक सात फेरों के लिए बढ़ाया गया है। साथ ही 09526 नाहरलगुन-ओखा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन दो दिसंबर तक सात फेरों के लिए बढ़ाया गया है।

विज्ञापन
Seven trips of two trains were increased many trains were given stoppages.
भारतीय रेल - फोटो : शटरस्टॉक्स

विस्तार

रेलवे प्रशासन यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व से चलाई जा रही विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि का विस्तार करेगा।

विज्ञापन


09525 ओखा-नाहरलगुन साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 28 तक सात फेरों के लिए बढ़ाया गया है। साथ ही 09526 नाहरलगुन-ओखा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन दो दिसंबर तक सात फेरों के लिए बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


त्योहार के लिए चलाई जाएंगी विशेष गाड़ियां
रेल प्रशासन ने दशहरा, दिवाली एवं छठ के अवसर पर यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व से चलाई जा रही 04 त्योहार विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि बढ़ा दी है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 07651 जलना-छपरा साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 29 नवंबर तक तथा 07652 छपरा-जलना साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन एक दिसंबर तक सात फेरों के लिए बढ़ाया गया है। इन गाड़ियों में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का एक, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के तीन, शयनयान श्रेणी के 10, सामान्य द्वितीय श्रेणी के आठ और एसएलआर के दो कोच लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


02575 हैदराबाद-गोरखपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 24 नवंबर तक तथा 02576 गोरखपुर-हैदराबाद साप्ताहिक विशेष गाड़ी का संचलन 26 नवंबर तक आठ फेरों के लिए बढ़ाया गया है। इन गाड़ियों में पावरकार सह लगेजयान का एक, एलएसएलआरडी का एक, सामान्य द्वितीय श्रेणी तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के दो कोच सहित कुल 22 कोच लगाए जाएंगे।


 

कई गाड़ियों को दिया गया स्टापेज

  • गोमतीनगर से नौ अक्तूबर से चलने वाली 15113 गोमतीनगर-छपरा कचहरी एक्सप्रेस पिपराइच स्टेशन पर 03.15 बजे पहुंचकर 03.17 बजे छूटेगी।
  • छपरा कचहरी से नौ अक्तूबर से चलने वाली 15114 छपरा कचहरी-गोमतीनगर एक्सप्रेस पिपराइच स्टेशन पर 00.28 बजे पहुंचकर 00.30 बजे छूटेगी।
  • गाड़ी संख्या-15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस के पीपीगंज एवं कैंपियरगंज में ठहराव दिए जाने के गोरखपुर से आठ अक्तूबर से चलने वाली 15069 गोरखपुर-ऐशबाग एक्सप्रेस संशोधित समयानुसार आनंदनगर से 04.39 बजे, बृजमनगंज से 04.54 बजे, सिद्धार्थनगर से 05.13 बजे, शोहरतगढ़ से 05.31 बजे, बढ़नी स्टेशन से 05.51 बजे, पचपेड़वा से 06.07 बजे, तुलसीपुर से 06.31 बजे छूटेगी।
  • आनंद विहार टर्मिनस से आठ अक्तूबर से चलने वाली 12572 आनंद विहार टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस बढ़नी स्टेशन पर 07.03 बजे पहुंचकर 07.05 बजे छूटेगी।
  • गोरखपुर से आठ अक्तूबर से चलने वाली 15065 गोरखपुर-पनवेल एक्सप्रेस, 15067 गोरखपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस एवं 11080 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस बढ़नी स्टेशन पर 07.32 बजे पहुंचकर 07.37 बजे छूटेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed