फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seven policemen injured in fight with people due to stop crowd wedding during lockdown in Nepal

नेपाल: बराती और पुलिस के बीच हुई झड़प, सीओ सहित सात पुलिसकर्मी घायल

Tue, 08 Jun 2021 03:03 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, भैरहवां (नेपाल)।
अमर उजाला नेटवर्क, भैरहवां (नेपाल)। Published by: vivek shukla Updated Tue, 08 Jun 2021 03:03 PM IST
सार

नेपाल के गरुड़ा में लॉकडाउन के दौरान शादी में भीड़ रोकने पहुंची थी पुलिस।

विज्ञापन
seven policemen injured in fight with people due to stop crowd wedding during lockdown in Nepal
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल के गरुड़ा शहर में लॉकडाउन के दौरान शादी में हुए भीड़ को पुलिस द्वारा रोक लगाने पर बराती और पुलिस के बीच हुई झड़प में सीओ सहित सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल पुलिस कर्मियों का स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन


रौतहाट के गरुड़ा नगर पालिका के वार्ड नंबर 2 गेडहीगुठी रविवार को शादी थी। शादी में आए बरातियों की संख्या अधिक थी और शादी में तेज आवाज में डीजे भी बजाया जा रहा था। शादी मे अधिक भीड़ होने और तेज अवाज में डीजे बजाने की सूचना किसी ने स्थानीय पुलिस को दी। 
विज्ञापन


सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने डीजे को बंद करा दिया और शादी में अधिक भीड़ का विरोध करने लगे पुलिस के इस विरोध पर स्थानीय लोग उग्र हो गए और पुलिस पर इट पत्थर से हमला कर दिया। हमले में पुलिस अधिकारी के साथ करीब आधा दर्जन पुलिस कर्मी जख्मी हो गए। जिन्हें स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला पुलिस कार्यालय के प्रमुख एसपी सिद्धि बिक्रम साह ने बताया कि रविवार को देर रात गेडहीगुठी में शादी थी। शादी में अधिक भीड़ था और तेज आवाज में डीजे भी बजाया जा रहा था जब कि प्रशासन द्वारा लॉकडाउन लगाया गया है।  


लॉकडाउन के दौरान पुलिस द्वारा मना करने पर स्थानीय लोग उग्र हो गए और पुलिस पर ईट पत्थर से हमला बोल दिए। हमले के दौरान पुलिस कार्यालय गरुड़ा के डीएसपी द्वारिका घिमिरे समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। एसपी ने बताया कि घायल डीएसपी और पुलिसकर्मियों का गरुड़ा के स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed