फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   seven policemen injured during Clash between youth and police in Nepal

नेपाल में बवाल: युवकों और पुलिस के बीच झड़प, सात पुलिसकर्मी घायल

Sat, 16 Oct 2021 02:50 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Oct 2021 02:50 PM IST
सार

मुसिकोट नगर पालिका-1 में एक ट्रक को पत्थर और बीयर के गिलास से शीशा तोड़ने की खबर के बाद जिला पुलिस कार्यालय और अस्थाई पुलिस चौकी बागबाजार की संयुक्त टीम को जुटाया गया। टीम ने काबू करने की कोशिश की तो युवकों ने पुलिस पर पथराव और बोतलें फेंकी।

विज्ञापन
seven policemen injured during Clash between youth and police in Nepal
नेपाल में झड़प। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेपाल के रुकम जिला मुख्यालय खलगा में पुलिस और स्थानीय युवकों के बीच हुई झड़प में सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना में शामिल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिला पुलिस कार्यालय सूचना अधिकारी निरीक्षक कपिल शाही ने बताया कि शुक्रवार रात बागबाजार में हुई झड़प में सहायक निरीक्षक कोमल राज बोहरा समेत सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायल सहायक निरीक्षक बोहरा को काठमांडू ले जाया गया।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कांस्टेबल काली बहादुर बोहरा को पीठ पर चोटें आईं, जबकि लक्ष्मण गुरुंग के सिर पर मामूली चोटें आईं। पुलिस ने बताया कि चार अन्य पुलिसकर्मियों को भी मामूली चोटें आई हैं। मुसिकोट नगर पालिका-1 में बागबाजार के पास खड़े एक ट्रक को पत्थर और बीयर के गिलास से शीशा तोड़ने की खबर के बाद जिला पुलिस कार्यालय और अस्थाई पुलिस चौकी बागबाजार की संयुक्त टीम को जुटाया गया। टीम ने काबू करने की कोशिश की तो युवकों ने पुलिस पर पथराव और बोतलें फेंकी।
विज्ञापन


गिरफ्तार लोगों में म्यूसिकोट नगर पालिका-5 के नरेश पुनमगर, वार्ड नंबर 1 के राजन प्रकाश गिरी और इसी वार्ड के आकाश परियार शामिल हैं। इसी तरह रुकुम पूर्व के भूम गांव के मरकुश, म्यूसिकोट नगर पालिका-10 के खदानंदा केसी और मुसिकोट नगर पालिका-1 के हरि बहादुर को भी गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed