{"_id":"5ebd62cd8ebc3e905e2bbac4","slug":"seven-people-from-mumbais-dharavi-got-a-quarantine187","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के धारावी से आए सात लोग हुए क्वारंटीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंबई के धारावी से आए सात लोग हुए क्वारंटीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई के धारावी से आए सात लोग हुए क्वारंटीन उनके साथ आया एक मृत बुजुर्ग मिल चुका है कोरोना पॉजिटिव उनवल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के हैं सभी निवासी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुंबई के धारावी से आए सात लोगों को बुधवार की देर रात 100 बेड टीबी अस्पताल में क्वारंटीन किया गया है। इनके साथ संतकबीरनगर के हैंसर का एक मृत बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव निकल चुका है। इसके बाद से ही इन लोगों की तलाश की जा रही थी। सातों उनवल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के निवासी हैं। इनका नमूना से एक से दो दिनों के अंदर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार मुंबई के धारावी से 15 लोगों ने एक पिकप बुक करके आ रहे थे। रास्ते में एक बुजुर्ग की मौत हो गई थी। वह संतकबीरनगर के हैंसर का रहने वाला था। मौत के बाद उसका शव लेकर लोग घर आए, तो संतकबीर नगर प्रशासन ने बुजुर्ग की कोरोना जांच कराई। जांच में कोरोना की पुष्टि हुई तो हड़कंप मच गया। इसके बाद बुजुर्ग के साथ आए लोगों की तलाश शुरू की गई तो पता चला कि सात लोग उनवल नगर पंचायत के वार्ड नंबर 10 के निवासी है। जबकि एक रुद्रपुर देवरिया और अन्य संतकबीरनगर के रहने वाले हैं। उनवल नगर पंचायत से सातों को बुधवार को 100 बेड टीबी अस्पताल में क्वारंटीन कर दिया गया है। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि एक से दो दिनों के अंदर उनका नमूना जांच के लिए बीआरडी भेजा जाएगा। सबको क्वारंटीन कर दिया गया है। --------- मुंबई का हॉट-स्पॉट है धारावी मुंबई का धारावी हॉट-स्पॉट के रूप में घोषित हो चुका है। वहां पर झुग्गी झोपड़ी में सबसे अधिक कोरोना के केस पाए गए है। धारावी में गोरखपुर के मजूदर वर्ग के ज्यादा लोग रहते हैं। यही वजह है कि प्रशासन मुंबई से आने वाले सभी लोगों के जांच का फैसला लिया है।
विज्ञापन