{"_id":"5ec0fdd99965162e233a2170","slug":"seven-migrant-laborers-injured-during-truck-and-bus-accident-in-kushinagar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कुशीनगर: मजदूरों को लेकर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, सात घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुशीनगर: मजदूरों को लेकर जा रही बस में ट्रक ने मारी टक्कर, सात घायल
Sun, 17 May 2020 02:33 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Sun, 17 May 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
Kushinagar news
- फोटो : अमर उजाला।
कुशीनगर क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर पटहेरवा यादव टोली के सामने रविवार की भोर में करीब साढ़े तीन बजे हिमांचल प्रदेश से बिहार जा रही मजदूरों से भरी बस को ट्रक ने पीछे से ठोकर मार दिया। जिससे बस मे सवार सात लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया, जहां से तीन स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस के अन्य मजदूर यात्रियों को उसी बस से क्वारन्टीन सेंटर तमकुही पहुंचाया।
विज्ञापन
रविवार को हिमांचल प्रदेश से 23 मजदूरों को लेकर बस बिहार के लिए जा रही थी। बताया जाता है कि गोरखपुर से आते समय इस गाड़ी को कसया से पडरौना मार्ग पकड़ना था लेकिन बस आगे निकल गई और तमकुही के पास जाकर किसी से पूछने के बाद बस वापस कसया के लिए लौट रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos
तीन की हालत गंभीर
भोर के करीब साढ़े तीन बजे अभी बस हाईवे पर पटहेरवा ग्रामसभा के यादव टोली के सामने पहुंची थी कि पीछे से कोई ट्रक ने ठोकर मार दिया और बैक कर ट्रक चालक फरार हो गया। घटना की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी घायलों धीरज यादव (25), नन्द किशोर यादव (22), राजकुमार यादव (25), मुनि यादव (45), नंदलाल यादव (16), राजेश यादव (32) व विजय यादव (32) गांव नेबुइया थाना नवलपुर जिला पश्चमी चंपारण को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचाया गया।
सीएचसी में धीरज, नन्द किशोर व राजकुमार की स्थिति नाजुक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं मौके पर पहुंची हाईवे एंबुलेंस पैरा मेडिकल टीम के डॉक्टर आनंद वर्मा ने बताया कि तीन यात्रियों को हल्की चोटें थी जिनको मौके पर ही त्वरित उपचार कर दिया गया।
सूचना पर पहुंचे एसएसआई ब्रजेश मिश्र ने मय टीम बस के अन्य यात्रियों को क्वारंटीन सेंटर विद्यावती देवी महाविद्यालय तमकुही पहुंचाया।
इस संबंध में थानाध्यक्ष मृत्युंजय सिंह ने बताया कि हिमांचल से बस बिहार जा रही थी घायलों को सीएचसी फाजिलनगर पहुंचा दिया गया। बाकी बस यात्रियों को क्वारंटीन सेंटर तमकुही पहुंचाया गया है। घटना किसी अज्ञात वाहन के पीछे से ठोकर मारने से हुई।