{"_id":"5ff876a48ebc3e31cc7d0211","slug":"seven-killed-in-road-accident-on-different-places-at-gorakhpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: गोरखपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में सात की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: गोरखपुर में अलग-अलग सड़क हादसों में सात की मौत, एक घायल
Fri, 08 Jan 2021 08:43 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 08 Jan 2021 08:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में सात लोगों की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
खोराबार के मलपुर गांव के पास फोरलेन पर शुक्रवार को ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिनमें से एक युवक सूर्यप्रताप यादव उर्फ सोनू (28) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथी आदित्य की जिला अस्पताल में मौत हुई।
विज्ञापन
दोनों युवक कुशीनगर से गोरखपुर की तरफ बाइक से आ रहे थे। अपराह्न साढ़े तीन बजे के करीब मलपुर के पास ट्रक ने ठोकर मार दी। मृतक सोनू पिपराइच के चिलबिलवा का रहने वाला था वहीं आदित्य कुशीनगर के बरवा सुकरौली का रहने वाला था।
विज्ञापन
पिकअप और डीसीएम की टक्कर में घायल हुए मुंडेरा बाजार निवासी अनिल जायसवाल (38) की शुक्रवार को मौत हो गई। उनका इलाज लखनऊ के एक अस्पताल में चल रहा था। दो माह पूर्व 29 अक्तूबर को भोपा बाजार चौराहे पर हुए सड़क हादसे में वह घायल हुए थे।
परिजनों का रो-रोकर
गीडा के जैतपुर में शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में घायल बसुधा गांव निवासी संजय यादव (36) की अस्पताल में मौत हो गई। जबकि बाइक पर साथ जा रहे उनके साथी भूषण सिंह घायल हो गए। संजय के दो बच्चे हैं। घायल भूषण सिंह का इलाज स्थानीय सीएचसी पर चल रहा है। संजय मजदूरी करते थे और पांच भाइयों में तीसरे नंबर के थे।
गीडा के बनगांवा निवासी रामनवल (77) की ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आकर शुक्रवार की शाम मौत हो गई। रामनवल गांव के बाहर सड़क पर खड़े थे। इस दौरान जगदीशपुर से जा रही ट्रैक्टर ट्राली ने उन्हें ठोकर मार दी। महाबीर छपरा निवासी श्रीकांत गुप्ता (50) की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। श्रीकांत होमगार्ड थे और कचहरी से ड्यूटी कर साइकिल से घर जा रहे थे। चनऊ गांव के पास एक अज्ञात वाहन ने साइकिल में ठोकर मार दी। श्रीकांत के दो बेटे व एक बेटी है जिनकी शादी हो चुकी है।
चिलुआताल के मजनू चौकी के अहिरौली में बृहस्पतिवार की रात अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार राजकुमार मल्ल (35) उर्फ पिंटू की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी के अनुसार मीरपुर निवासी राजकुमार अपनी बाइक से कहीं जा रहे थे।
अहिरौली गांव के पास सामने से आ रहे वाहन ने ठोकर मार दी। इसके बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। राजकुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वह चार भाइयों में सबसे बड़े थे। सभी भाई अलग रहते हैं। उनकी दो बेटियां रोशनी (12), काजल (9) व बेटा सुंदरम (7) है।