फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Seven bundles were sent from a shop on Geeta Press Road to a transporter, but only six were found upon arrival.

Gorakhpur News: ठेले पर लदे सात बंडल कपड़े में से एक रास्ते में गायब

Thu, 08 Oct 2026 02:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:57 AM IST
विज्ञापन
Seven bundles were sent from a shop on Geeta Press Road to a transporter, but only six were found upon arrival.
गोरखपुर। गीता प्रेस रोड स्थित विनायक ट्रेडर्स से ट्रांसपोर्टर के पास भेजे गए सात बंडल कपड़ों में से एक रास्ते में गायब हो गया। ट्रांसपोर्टर के यहां छह बंडल कपड़ा पहुंचने के बाद मामले का पता चला। व्यापारी बालमुकुंद ने राजघाट थाने में तहरीर देकर ठेला चालक पर एक बंडल कपड़ा गायब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

व्यापारी के मुताबिक, दुकान से सात बंडल कपड़ा ठेले पर लादकर ट्रांसपोर्टर के पास भेजा गया था। ट्रांसपोर्टर के यहां पहुंचने पर सात की जगह छह बंडल कपड़ा मिला। इसकी जानकारी होने पर व्यापारी ने ठेला चालक से पूछताछ की। आरोप है कि चालक ने सात बंडल कपड़ा ले जाने से ही इनकार कर दिया। इसके बाद व्यापारी ने दुकान से लेकर राजस्थान गेस्ट हाउस तक लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में दुकान से निकलने के बाद राजस्थान गेस्ट हाउस तक ठेले पर सातों बंडल कपड़ा दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

व्यापारी का आरोप है कि इसी रास्ते में कहीं ठेले से एक बंडल कपड़ा उतारकर गायब कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद राजघाट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के साथ ही व्यापारी की ओर से लगाए गए आरोपों और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। सीओ कोतवाली ओंकार दत्त ने बताया कि व्यापारी की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कराई जा रही है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज समेत अन्य साक्ष्यों की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed