{"_id":"6aa9b5d6370bb051f60dd7de","slug":"seva-sankalp-abhiyan-begins-tomorrow-cleanliness-drive-to-be-conducted-in-every-ward-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1451964-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: सेवा संकल्प अभियान कल से, हर वार्ड में चलेगा स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: सेवा संकल्प अभियान कल से, हर वार्ड में चलेगा स्वच्छता अभियान
Wed, 16 Sep 2026 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
Updated Wed, 16 Sep 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। नगर निगम की ओर से 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाए जाने वाले सेवा संकल्प अभियान व स्वच्छता ही सेवा अभियान को लेकर मंगलवार को मेयर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें अभियान की कार्ययोजना, कार्यक्रमों की रूपरेखा और उनके प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। मेयर ने अधिकारियों और पार्षदों को अभियान से जुड़ी सभी गतिविधियां तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए।
मेयर ने कहा कि जनभागीदारी से जनकल्याण और जनकल्याण से जनविश्वास की भावना के साथ अभियान को नगर के प्रत्येक वार्ड तक पहुंचाया जाएगा। नागरिकों को स्वच्छता के साथ अन्य नागरिक सेवाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने सभी पार्षदों से अपने-अपने वार्ड में अभियान को जन आंदोलन का रूप देने की अपील की।
नगर आयुक्त अजय जैन ने संबंधित अधिकारियों को अभियान से जुड़े सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों की निगरानी सुनिश्चित करने और जोनल एवं विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से काम करने को कहा। नगर आयुक्त ने अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार और सहायक नगर आयुक्त अविनाश सिंह को अभियान की गतिविधियों का क्षेत्रवार पर्यवेक्षण करने तथा किसी भी स्तर पर आने वाली समस्याओं का तत्काल समाधान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
बैठक में नगर निगम के सभी पार्षद, अपर नगर आयुक्त, सहायक नगर आयुक्त समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।