फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Set himself on fire to stop the land measurement; jumped into a water-filled pit to save himself.

Gorakhpur News: पैमाइश रोकने के लिए खुद को लगाई आग, बचने के लिए पानी भरे गड्ढे में कूदा

Wed, 23 Sep 2026 02:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 02:54 AM IST
विज्ञापन
Set himself on fire to stop the land measurement; jumped into a water-filled pit to save himself.
पिपराइच। थाना क्षेत्र के मौलाखोर टोला पिपरा बनवारी में मंगलवार को जमीन की पैमाइश के दौरान जमकर हंगामा हुआ। राजस्व टीम के सामने दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद बढ़ने पर कई बार पैमाइश रुकवा चुके नागेंद्र प्रताप उर्फ मानसिंह ने इसे रोकने के लिए खुद को आग लगाने की कोशिश की। कपड़ों में आग पकड़ते ही बचने के लिए वह पानी से भरे गड्ढे में कूद गया। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया है।
विज्ञापन

मौलाखोर टोला पिपरा बनवारी में अलग-अलग गाटों में करीब एक एकड़ बेशकीमती जमीन है। इस जमीन को लेकर गुड्डी देवी और उनके चाचा गंगा सागर सिंह के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। मामले में एसडीएम के निर्देश पर मंगलवार को तहसीलदार डॉ. भागीरथी और हल्का लेखपाल दिलीप सिंह राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। टीम ने दोनों पक्षों की मौजूदगी में जमीन की पैमाइश शुरू की।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह पैमाइश तीसरी बार कराई जा रही थी। जमीन से जुड़े मामले में गुड्डी देवी हाईकोर्ट से मुकदमा जीत चुकी हैं। आरोप है कि इसके बाद भी विपक्षी पक्ष पैमाइश नहीं होने देना चाहता था। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के बीच नागेंद्र प्रताप उर्फ मानसिंह ने खुद को आग लगाने की कोशिश की। कपड़ों में आग लगने के बाद वह खुद को बचाने के लिए पास में पानी से भरे गड्ढे में कूद गया। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह स्थिति संभाली।
इस दौरान पुलिसकर्मियों से भी अभद्रता की बात सामने आई है। आरोप है कि कुछ महिलाओं ने मौके पर पहुंची महिला दारोगा की वर्दी पर हाथ लगा दिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को मौके से हटाकर स्थिति नियंत्रित की।

पुलिस के अनुसार नागेंद्र प्रताप के खिलाफ पहले भी गुड्डी देवी पर हमला करने के आरोप में हत्या की कोशिश का मामला दर्ज हो चुका है। इस मामले में वह जेल भी जा चुका है।
सीओ चौरीचौरा कुंदन सिंह ने बताया कि घटना के बाद आठ लोगों को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान किया गया है। मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed