{"_id":"618b79be54e5d407617cc09b","slug":"services-of-nine-anganwadi-workers-and-assistants-terminated","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर: नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की सेवा समाप्त, डीएम ने जारी किया आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर: नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की सेवा समाप्त, डीएम ने जारी किया आदेश
Wed, 10 Nov 2021 01:20 PM IST
vivek shukla
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 10 Nov 2021 01:20 PM IST
सार
जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की सेवा समाप्ति के बाद रिक्त हुए पद पर नई नियुक्तियां की जाएंगी। चेतावनी के लहजे में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हों या सहायिका, लापरवाही करेगा तो कार्रवाई भुगतने को तैयार रहे।
विज्ञापन
गोरखपुर डीएम विजय किरन आनंद।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोरखपुर जिले में लगातार अनुपस्थित रहने वाली नौ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं की सेवा डीएम विजय किरन आनंद की संस्तुति पर समाप्त कर दी गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने इन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पत्र जारी कर उनकी सेवा समाप्त किए जाने की सूचना दी है।
विज्ञापन
जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि बाल विकास परियोजना कैंपियरगंज के आंगनबाड़ी केंद्र कल्याणपुर की कार्यकर्ता पुष्पा, सनगद की सहायिका नम्रता देवी, रामनगर केवटलिया की कार्यकर्ता मीना जायसवाल, सोनौरा बुजुर्ग की सहायिका किरन देवी, जवैनिहा की कार्यकर्ता रमीला देवी लंबे समय से अनुपस्थित थीं। इन्हें कई बार कारण बताओ नोटिस जारी किया गया लेकिन इन लोगों ने जवाब नहीं दिया।
विज्ञापन
इसी तरह बाल विकास परियोजना बड़हलगंज में आंगनबाड़ी केंद्र महुलिया पोयल की कार्यकर्ता शालिनी दुबे, कोल्हुआ की कार्यकर्ता बिट्टन तिवारी, बसावनपुर की सहायिका उर्मिला देवी एवं बुढ़नपुरा की सहायिका राधा देवी भी लगातार अनुपस्थित थीं और नोटिस का जवाब भी नहीं दे रही थीं।
विज्ञापन
कुछ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं ने जवाब दिए लेकिन वह तथ्यहीन और भ्रामक पाए गए। उन लोगों के अनुपस्थित रहने की रिपोर्ट जिलाधिकारी को दी गई थी। डीएम विजय किरन आनंद की संस्तुति पर इन लोगों की सेवा समाप्त कर दी गई।
रिक्त पदों पर होगी नई नियुक्ति
जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं की सेवा समाप्ति के बाद रिक्त हुए पद पर नई नियुक्तियां की जाएंगी। चेतावनी के लहजे में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हों या सहायिका, लापरवाही करेगा तो कार्रवाई भुगतने को तैयार रहे। सभी समय से केंद्र पर उपस्थित होकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। जिले को कुपोषण मुक्त बनाने में सभी मिल कर कार्य करें।