फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Service lane from Nausad to Padleganj Put red marks for damaged

गोरखपुर में नौसड़ से पैडलेगंज तक सर्विस लेन: लगाए लाल निशान...कहीं गेट तो किसी का टूटेगा मकान

Mon, 02 Oct 2023 12:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।
संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर। Updated Mon, 02 Oct 2023 12:31 PM IST
सार

पीडब्ल्यूडी अधिशाासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि सिक्सलेन रोड पर सर्विस लेन बनाने के लिए दोनों ओर साढ़े पांच-साढ़े पांच मीटर जमीन ली जाएगी। इसकी जद में आने वाले बिजली के खंभे, ट्रांसफाॅर्मर सहित अन्य अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
 

विज्ञापन
Service lane from Nausad to Padleganj Put red marks for damaged
नौसढ़ से पैडलेगंज सिक्सलेन रोड पर फ्लाईओवर के दोनों बनेगी सर्विस लेन। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर शहर में नौसड़ से पैडलेगंज तक सर्विस लेन बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने लाल निशान लगाना शुरू कर दिया है। सड़क के दोनों ओर 18-18 फीट सर्विस लेन बनाई जाएगी। बिजली के खंभे व ट्रांसफाॅर्मर हटाए जाएंगे। जल्द ही कार्य शुरू कराने की तैयारी है। सर्विस लेने बनने से लोगों को सहूलियत होगी।

विज्ञापन


नौसड़ से पैडलेगंज तक सिक्सलेन का निर्माण कार्य चल रहा है। इस पर टीपीनगर से देवरिया बाईपास तिराहा से आगे पेट्रोल पंप के नजदीक फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। फ्लाईओवर बनने से सड़क पर जगह कम हो गई है। यातायात के संचालन में कोई दिक्कत न हो इसे देखते हुए पीडब्ल्यूडी की ओर से सर्विस लेन बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिसे मंजूर कर लिया गया।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: बदल रहा है गोरखपुर: चमकेगी अब गोलघर की चटोरी गली, एक तरफ सजेंगी दुकानें तो दूसरी ओर हरियाली

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके निर्माण के लिए मकानों, दुकानों सहित करीब सौ जगहें प्रभावित होंगी। इन्हें तोड़कर सर्विस लेन की जगह तैयार की जाएगी। पीडब्ल्यूडी की ओर से मकानों को तोड़ने के लिए लाल निशान लगाया जा चुका है। इसके आधार पर ही रास्ते में बना निर्माण कार्य तोड़ा जाएगा। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही काम शुरू करा दिया जाएगा।

पीडब्ल्यूडी अधिशाासी अभियंता अरविंद कुमार ने कहा कि सिक्सलेन रोड पर सर्विस लेन बनाने के लिए दोनों ओर साढ़े पांच-साढ़े पांच मीटर जमीन ली जाएगी। इसकी जद में आने वाले बिजली के खंभे, ट्रांसफाॅर्मर सहित अन्य अतिक्रमण हटाए जाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed