फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Serious crimes decreased in Gorakhpur thieves became a challenge for police

Gorakhpur News: गोरखपुर में गंभीर अपराध घटे, पुलिस के लिए चोर बने चुनौती

Sun, 15 Jan 2023 01:18 PM IST
vivek shukla शिवम सिंह, गोरखपुर।
शिवम सिंह, गोरखपुर। Published by: vivek shukla Updated Sun, 15 Jan 2023 01:18 PM IST
सार

गोरखपुर रेंज के आईजी जे रविंद्र गौड़ ने कहा कि नए साल में पुलिस को लक्ष्य दिया गया है कि वह गंभीर अपराध को रोकने के साथ ही चोरी की घटनाओं पर विशेष काम करें। रेंज के सभी पुलिस कप्तान को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।

विज्ञापन
Serious crimes decreased in Gorakhpur thieves became a challenge for police
डीआईजी जे. रविंद्र गौड़ - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

गोरखपुर जिले में गैंगस्टर के 100 से अधिक मुकदमे दर्ज करके 402 बदमाशों की गर्दन दबोचने का पुलिस दावा कर रही है। पुलिस का कहना है कि इससे गंभीर किस्म के अपराधों में कमी आई है। लेकिन एक सच यह भी है कि चोरी और छिनैती जैसे अपराध पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं।

विज्ञापन


पुलिस अफसरों का कहना है कि निरोधात्मक कार्रवाई से गंभीर अपराध का ग्राफ घटा है। एनसीआर की जगह एफआईआर दर्ज करने से पहले तो अपराधों की संख्या बढ़ी, लेकिन अब घटने लगी है। अफसरों के दफ्तर पहुंचने वाले फरियादियों की संख्या 200 से घटकर रोजाना अब 40 रह गई है।
विज्ञापन


गोरखपुर रेंज के आईजी जे रविंद्र गौड़ बताते हैं कि गंभीर अपराध के मामले घटे हैं। मंडल में हत्या, गैर इरादतन हत्या, मारपीट जैसे मामलों में पांच साल की तुलना की जाए तो 50 फीसदी की गिरावट आई है। चोरी की घटनाएं भी पिछले वर्षों की तुलना में घटी हैं, लेकिन रुक नहीं पाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर रेंज के आईजी जे रविंद्र गौड़ ने कहा कि नए साल में पुलिस को लक्ष्य दिया गया है कि वह गंभीर अपराध को रोकने के साथ ही चोरी की घटनाओं पर विशेष काम करें। रेंज के सभी पुलिस कप्तान को इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।

 

सेवा, सुरक्षा और सुनवाई के मंत्र से काम करेगी पुलिस

एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने पुलिस के कामकाज में और सुधार लाने के लिए नए साल पर सेवा, सुरक्षा और सुनवाई का मंत्र दिया है। पुलिस सभी फरियादियों के मामले को गंभीरता से लेगी और उसकी निगरानी एसपी रैंक के अफसर करेंगे।

पुलिस की कार्रवाई
  • 100 केस गैंगस्टर के दर्ज, 402 बदमाश आरोपी बनाए गए
  • 33 मामलों में संपत्ति जब्त की कार्रवाई की गई
  • 02 अरब 66 करोड़ 79 लाख की संपत्ति जब्त
  • 90 बदमाशों की हिस्ट्रीशीट खोली गई
  • 131 लोगों के लाइसेंस निरस्त किए गए
  • 100 इनामी बदमाश दबोचे गए
  • 127 को आजीवन कारावास की सजा दिलाई गई

पांच साल में हत्या
2018 - 122
2019-  110
2020-  106
2021-  89
2022-  65  

गैर इरादतन हत्या
2018- 34
2019- 24
2020- 27
2021- 22
2022- 24

गंभीर मारपीट
2018-  420
2019-  361
2020-  590
2021-  428
2022-  261

वाहन चोरी
2018-  909
2019-  808
2020-  600
2021-  609
2022-  564
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed